रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने पर मध्य रेल ने मनाया भव्य समारोह

Desk News. भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्य रेल ने भव्य समारोह का आयोजन किया। यह ऐतिहासिक यात्रा 3 फरवरी 1925 को ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (अब मध्य रेल) द्वारा बॉम्बे वीटी (अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – CSMT) से कुर्ला हार्बर तक पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (EMU) के संचालन के साथ शुरू हुई थी। इस ट्रेन ने 16 किमी की दूरी तय की थी और 1500V DC सिस्टम से संचालित थी। यह बदलाव भारतीय रेलवे के लिए एक नया युग लेकर आया था, जिसमें भाप से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन की ओर रुख किया गया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री धर्मवीर मीना की उपस्थिति में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की शुरुआत पारंपरिक लेज़िम नृत्य के साथ हुई, जिसके बाद श्री मीना ने रेलवे विद्युतीकरण की यात्रा को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में रेलवे विद्युतीकरण के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाने वाले डिस्प्ले बोर्ड, लघु फिल्में, कार्यशील मॉडल और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत एक वॉकथॉन से हुई, जिसमें 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भारतीय रेलवे के समृद्ध इतिहास को दर्शाया।सीएसएमटी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री मीना ने मध्य रेल के पूर्व महाप्रबंधकों और प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियरों को सम्मानित किया, जिन्होंने रेलवे विद्युतीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर रेलवे विद्युतीकरण की 100 वर्षों की गाथा को बयां करने वाली एक लघु फिल्म भी लॉन्च की गई। इसके अतिरिक्त, रेलवे विद्युतीकरण पर तकनीकी प्रगति को उजागर करने के लिए प्रमुख कंपनियों – टाटा पावर, सीमेंस, एल्सटॉम, वेबटेक और रेल फैन क्लब ने ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दीं। अपने संबोधन में महाप्रबंधक धर्मवीर मीना ने कहा, “हम रेलवे विद्युतीकरण की 100वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो इतिहास और प्रगति का संगम है। फरवरी 2023 में मध्य रेल ने अपने ब्रॉड-गेज नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण पूरा कर लिया था। यह मील का पत्थर हमें भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है, जहां हम नई तकनीकों को अपनाकर और सेवाओं को उन्नत कर भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इससे पहले, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री रजनीश गोयल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। इस समारोह में प्रतीक गोस्वामी, अपर महाप्रबंधक, हीरेश मीना, मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई मंडल, प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा मुख्यालय और मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई