नागपुर. जिले के उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मॉडल करियर सेंटर और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, नागपुर द्वारा संयुक्त रूप से ३० जनवरी, गुरुवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला दीक्षांत सभागृह, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासनिक परिसर, महाराजबाग के पास, सिविल लाइन, नागपुर में आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में NSSL Pvt. Ltd. नागपुर, जयस्वाल नेको इंडस्ट्रीज Pvt. Ltd., सेवादल महिला महाविद्यालय, लाइटहाउस इंफो Pvt. Ltd., PNG ज्वेलर्स, नागपुर, प्रांतीय रिटेल्स Pvt. Ltd. नागपुर, स्मार्ट हाइजिया Pvt. Ltd. नागपुर, सेवाऑटोमोटिव Pvt. Ltd. नागपुर, वैभव एंटरप्राइजेस नागपुर, गोदरेज एंड बॉयस MGF Co. Ltd. नागपुर जैसी कंपनियों द्वारा ४०० से अधिक रिक्तियों के लिए १०वीं, १२वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा आदि योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के सीधे साक्षात्कार के माध्यम से प्राथमिक चयन किया जाएगा। इसके माध्यम से जिले के उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सहायक आयुक्त सुनंदा बजाज ने सभी उम्मीदवारों से इस रोजगार मेले में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।










