देवेंद्र फडणवीस ने की क्लॉस श्वाब से मुलाकात

Desk news. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के संस्थापक और अध्यक्ष क्लॉस श्वाब से मुलाकात की। दावोस में महाराष्ट्र पवेलियन पूरी तरह तैयार हो चुका है, जहां अगले दो दिन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान महाराष्ट्र में रिकॉर्ड स्तर के निवेश के लिए समझौते किए जाएंगे और विभिन्न कंपनियों के साथ अहम बैठकें भी होंगी। मुख्यमंत्री फडणवीस और क्लॉस श्वाब के बीच हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और उद्योग जगत की नई पहल जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर श्वाब ने महाराष्ट्र के विकास कार्यों की सराहना की और इसे आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले, गणेश उत्सव के दौरान 12 सितंबर को क्लॉस श्वाब मुंबई आए थे। उस समय उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस के सरकारी आवास ‘सागर’ पर गणपति आरती में हिस्सा लिया था। दावोस की इस बैठक में उस मुलाकात का भी जिक्र किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस का दावोस दौरा आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। दावोस में बने भारतीय पवेलियन के उद्घाटन समारोह में वे केंद्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। इसके अलावा, वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम आधी रात के बाद आयोजित होगा।इसके पहले, मुख्यमंत्री फडणवीस ने होरैसिस के अध्यक्ष फ्रैंक जर्गन रिक्टर से भी मुलाकात की। फ्रैंक, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के पूर्व निदेशक भी रह चुके हैं। बैठक में फ्रैंक ने मुंबई में वैश्विक कंपनियों का सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस आयोजन में राज्य सरकार का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही, होरैसिस का मुख्यालय मुंबई में स्थापित करने को लेकर भी प्राथमिक चर्चा हुई। इस दौरे से महाराष्ट्र को वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीकों की दिशा में नई राह मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई