अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रथम वर्धापन दिन

नागपुर. मध्य नागपुर स्थित आमदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के प्रथम वर्धापन दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 22 जनवरी को कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राणप्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में किया जा रहा है। समिति ने रामभक्त नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। श्रीराम जन्मभूमि का ऐतिहासिक संघर्ष: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामायण और हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है। ऐतिहासिक दृष्टि से, 1528 में इस भूमि पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसके बाद, यह स्थान हिंदू-मुस्लिम विवादों का केंद्र बन गया। 1853: इस भूमि को लेकर पहला विवाद हुआ। 949: विवादित ढांचे में भगवान राम की मूर्ति रखी गई। 1989: विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निर्माण की मुहिम तेज की। 6 दिसंबर 1992: बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरा दिया गया। 5 अगस्त 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। 22 जनवरी 2024: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। आयोजन समिति की ओर से संयोजक सुबोध आचार्य, सुनील काबरा, प्रसाद गाडे, संजय चिंचोले, पप्पू पानसे, राहुल आसरे, अक्षय ठवकर, अधर्व त्रिवेदी, रितेश पांडे, सनी झेंडे, अनुप सालवे, और अश्विन निमजे ने पत्रकारों को इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से इस ऐतिहासिक दिन को भव्यता से मनाने और कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई