महाराष्ट्र आर्य वैश्य समाज और शब्दृक्ती फाउंडेशन द्वारा नागपुर में अतिरूद्र महायज्ञ का आयोजन

नागपुर. महाराष्ट्र आर्य वैश्य समाज, नागपुर और शब्दृक्ती फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से नागपुर नगर में अतिरूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव समृद्धि और वैश्विक शांति की प्राप्ति है। यह महायज्ञ वानाडोंगरी स्थित सत्यसाई ग्रामीण सेवा केंद्र, वसंत विहार में ३० जनवरी २०२५ से १२ फरवरी २०२५ तक आयोजित होगा। १२ फरवरी को दोपहर १२:३० बजे यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। इस पवित्र आयोजन में सामाजिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित होंगे। इस महायज्ञ में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और वाराणसी से १५० पूरोहितों द्वारा पूरोहित्य किया जाएगा। यज्ञ के तहत ११ यज्ञ कुंडों पर कुल ४४ यजमान रोज़ सम्मिलित होंगे और ११ दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में ४८४ यजमानों का सहभाग होगा। इसके साथ ही १४६४१ रूद्रों का पाठ और दशांश हवन भी  सम्पन्न होगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सामाजिक विषयों पर किर्तन और प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को प्रबोधित किया जा सके। महाप्रसाद की व्यवस्था दोपहर १२:३० से २ बजे तक और रात ८ से १० बजे तक की जाएगी। समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में सहभागिता की अपील की जाती है, ताकि पुण्य की प्राप्ति हो सके इस आयोजन में सहभागी बनने के इच्छुक भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित संपर्क नंबरों पर संपर्क करें। आयोजन समिति द्वारा इस हेतु विनंती की गई है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई