खासदार क्रीड़ा महोत्सव की घोषणा: 12 जनवरी से 2 फरवरी तक होंगे 69 खेलों का आयोजन

नागपुर. स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने का अवसर देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे, ऐसा विश्वास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को व्यक्त किया। सातवें ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ की तिथियों की घोषणा रेशीमबाग स्थित सुरेश भट सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भारतीय पैरा ओलंपिक कमिटी के अध्यक्ष देवेंद्र झांरिया, भारतीय पैरा ओलंपिक संघ के मुख्य कोच सत्यनारायण, पेरिस पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नितेश कुमार, सुमित अंतिल, हरविंदर सिंह, धर्मबीर नैन, प्रवीण कुमार, नवदीप सिंह, अवनी लेखरा के साथ ही विधायक प्रवीण दटके, मोहन मते, महोत्सव के संयोजक पूर्व महापौर संदीप जोशी, भाजपा शहर अध्यक्ष जितेंद्र (बंटी) कुकडे, सचिव डॉ. पीयूष आंबुलकर भी मंच पर उपस्थित थे। नितिन गडकरी ने पेरिस पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव 12 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 69 खेलों का आयोजन किया जाएगा और इसके लिए 73 खेल मैदानों की व्यवस्था की जाएगी। लगभग 2900 टीमें और 80,000 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर कृष्णा बोपडे, प्रवीण दटके, नागो गाणार, मल्लिकार्जुन रेडी, जयप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र बोरकर, दीपक चौधरी, बद्धा पाठक समेत कई अन्य मान्यवर भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आमोद ने किया और आभार पीयूष आंबुलकर ने व्यक्त किया। इस महोत्सव में पेरिस पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें बधाई दी।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई