राज्य में भाजपा बनाएगी डेढ़ करोड़ सदस्य: प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले

Desk News. महाराष्ट्र में भाजपा के 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का संकल्प प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान की नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कार्यशाला में व्यक्त किया। इस दौरान, महाराष्ट्र में अभूतपूर्व जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले का सम्मान किया। रविवार को पूरे दिन चली इस कार्यशाला में संगठन विस्तार पर देशव्यापी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में देशभर के सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री, प्रमुख पदाधिकारी और केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान महाराष्ट्र की ऐतिहासिक जीत के लिए जे. पी. नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार का सम्मान किया। नड्डा ने दोनों नेताओं की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान और इसकी योजना का विस्तृत विवरण और प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि 1 से 15 जनवरी के बीच यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। 5 जनवरी को विशेष अभियान आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। इसके साथ ही, 12 जनवरी को शिरडी में महाराष्ट्र प्रदेश का महाधिवेशन आयोजित होगा. सम्मान समारोह के बाद चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। आज का यह सम्मान मैं अपने कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन से ही मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।” उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई