एमपीएससी परीक्षा में लड़कियों में महाज्योति की मैत्रेयी जामदडे राज्य में अव्वल

नागपुर. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित ‘अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण अधिकारी’ (राजपत्रित) पद के अंतिम परिणाम में लड़कियों में महाज्योति संस्थान की मैत्रेयी अविनाश जामदडेे राज्य में प्रथम स्थान पर रहीं। महाज्योति की तरफ से मैत्रेयी को छात्रवृत्ति के माध्यम से वित्तीय सहायता दी गई। महाज्योति के प्रबंध निदेशक राजेश खवले ने इस सफलता के लिए मैत्रेयी जमदाडे का अभिनंदन किया है। मैत्रेयी जामदडे ने कहा कि ‘महाज्योति’ संस्था के जरिए मुझे मशहूर एच. वी देसाई प्रतियोगिता प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क मार्गदर्शन मिला। साथ ही ‘महाज्योति’ के माध्यम से मुझे स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई में काफी मदद मिली। विद्यार्थियों को सरकारी सेवा में उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराने का कार्य ‘महाज्योति’ कर रही है। एमपीएससी ‘अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण अधिकारी’ (राजपत्रित) पोस्ट फाइनल रिजल्ट में मैं मुख्य परीक्षा में 119 अंक और साक्षात्कार में 50 में से 35 अंक (उच्चतम) हासिल करने में सफल रही। ‘महाज्योति’ संस्था ओबीसी, वीजेएनटी, एसबीसी वर्ग के एमपीएससी छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से वित्तीय सहायता देने का बहुमूल्य कार्य कर रही है। बहुजन कल्याण विभाग के मंत्री व महाज्योति के अध्यक्ष अतुल सावे ने कहा कि मैत्रेयी की सफलता गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। महाज्योति के छात्र दिन-ब-दिन प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई