नागपुर. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में 1 से 15 जनवरी 2025 के दौरान ‘पढ़ने का संकल्प महाराष्ट्र का’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नागपुर के सिविल लाइंस स्थित शासकीय विभागीय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पुस्तकालय के पुस्तकाध्यक्ष रामदास साठे ने दी। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने 20 दिसंबर 2024 को एक शासन निर्णय जारी कर राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक पुस्तकालयों के अंतर्गत इस अभियान को लागू करने की घोषणा की है। अभियान के अंतर्गत सामूहिक पठन, पठन कौशल कार्यशालाएं, साहित्यिक संवाद, पुस्तक समीक्षाएं, और कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने और सदस्यता पंजीकरण करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य, विभागीय और जिला स्तर पर समितियां बनाई गई हैं। इस अभियान के अंतर्गत शासकीय विभागीय पुस्तकालय में 1 से 15 जनवरी 2025 के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। पुस्तकाध्यक्ष रामदास साठे ने नागरिकों, पाठकों, सदस्यों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों से इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










