न्यू हाईस्कूल का शताब्दी महोत्सव समापन 27 दिसंबर को, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहेंगे मुख्य अतिथि

Desk News. शहर के प्रसिद्ध न्यू हाईस्कूल मेन का शताब्दी महोत्सव आगामी 27 दिसंबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजे संपन्न होगा। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जोग चौक स्थित न्यू हाईस्कूल में किया जाएगा, जो नूतन विदर्भ शिक्षण मंडल द्वारा संचालित है। समारोह की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉ. माया शिरालकर करेंगी, जबकि प्रमुख अतिथियों में पूर्व विद्यार्थी और राज्य के मंत्री रहे प्रवीण पोटे पाटील, बडनेरा के विधायक रवि राणा, पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य, समाजसेवी चंद्रकुमार जाजोदिया, पूर्व विद्यार्थी एड. जुगलकिशोर गिलडा, नागपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ विधिज्ञ आनंद परचुरे सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियाँ उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा, शाला के पूर्व विद्यार्थी और एफआईसीसीआई के अध्यक्ष श्याम बंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष कस्बेकर, पूर्व एचएम किशोर देशमुख, और पूर्व अध्यापक उमाकांत मालेगांवकर भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे। न्यू हाईस्कूल के सचिव निनाद सोमण, मुख्याध्यापक अनंत निंबोले, संयोजक वर्षा यादव, उपेन्द्र बपोरिकर और अतुल बीजगरे ने इस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति का आह्वान किया है। इस शाले को अपने पूर्व विद्यार्थियों से लगातार समर्थन और मार्गदर्शन मिलता रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यहां आधुनिक सुविधाएँ जैसे डिजिटल क्लास रूम, मिनी साइंस लैब, सोलर एनर्जी प्रकल्प, और संगणक लैब स्थापित की गई हैं। इसके अलावा, दादासाहेब रंगमंच का भी निर्माण हुआ है। नूतन विदर्भ शिक्षण मंडल द्वारा संचालित न्यू हाईस्कूल मेन की स्थापना 1924 में हुई थी। इसके संस्थापक स्व. दादासाहेब खापर्डे ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए इस संस्थान की नींव रखी थी। वे लोकमान्य टिळक, सुभाष चंद्र बोस और स्वातंत्र्यवीर सावरकर के निष्ठावान मित्र और कानूनी सलाहकार रहे थे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई