भजन मंडलों के माध्यम से शहर में आध्यात्मिक माहौल

नागपुर. नागपुर शहर के सैकड़ों भजन मंडलों के माध्यम से शहर में आध्यात्मिक माहौल का निर्माण हो रहा है। इसके जरिए नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार रोपित करने का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर में व्यक्त की। मंगलवार (24 दिसंबर) को नागपुर के 350 से अधिक भजन मंडलों को गडकरी के हाथों भजन सामग्री (तबला, हार्मोनियम और मंजीरे) वितरित की गई। ईश्वर देशमुख कॉलेज के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कृष्णा खोपड़े, जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, सांसद सांस्कृतिक महोत्सव समिति के राजेश बागड़ी, गौरीशंकर पाराशर, दीपक खिरवाडकर, प्रमोद पेंडके, बाल कुलकर्णी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गडकरी ने कहा कि शहर में आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नागपुर के भजन मंडलों को सामग्री वितरित की जा रही है। इससे शहर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल नई पीढ़ी में आध्यात्मिक परंपरा के प्रति रुचि बढ़ाने का काम करेगी।उन्होंने कहा, “सांस्कृतिक महोत्सव के तहत भक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक नागपुरवासियों को शामिल किया गया। इसके अलावा सांसद भजन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में हमारी आध्यात्मिक परंपरा के प्रति प्रेम बढ़ाना है। सामग्री मिलने से भजन मंडलों में उत्साह बढ़ेगा और भजन के माध्यम से उनके जीवन में आनंद आएगा।” कार्यक्रम के दौरान भजन सामग्री प्राप्त करते समय भजन मंडलों के सदस्यों के चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव देखने को मिले। कुछ मंडल सामग्री प्राप्त कर उत्साहपूर्वक विट्ठल नाम का गजर करते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले। इस मौके पर भजन मंडलों की महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। साथ ही पूर्व नगरसेवक और नगरसेविकाओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई