प्रेरणा कॉलेज के छात्र रियान पठान पर जानलेवा हमला, क्रिश गुप्ता सहित अन्य पर मामला दर्ज

नागपुर. शुक्रवार 20 दिसंबर  को प्रेरणा कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र रियान पठान पर कॉलेज के ही छात्र क्रिश गुप्ता ने अपने 10-15 दोस्तों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। यह घटना कॉलेज परिसर के बाहर हुई, जहां रियान और उसके दोस्त जैनुल पर तलवार और पत्थरों से हमला किया गया। घटना से आठ दिन पहले, कॉलेज की पार्किंग में रियान अपनी गाड़ी पार्क कर रहा था। इस दौरान क्रिश गुप्ता ने उसे गाड़ी वहां लगाने से मना किया और धमकाते हुए कहा, “मुझे पहचानता नहीं क्या? यह जगह मेरी है।” इस बहस के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन शुक्रवार को क्रिश ने अपने बाहरी दोस्तों के साथ मिलकर रियान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रियान ने तलवार के वार को हाथों से रोकने की कोशिश की और जब उसने तलवार छीनने की कोशिश की, तो उस पर पत्थरों से वार किया गया। इस दौरान उसका दोस्त जैनुल उसे बचाने आया, लेकिन हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिए ‘न को सिर, हाथ, उंगलियों और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद रियान और जैनुल इमामबाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने उन्हें अकेले मेडिकल कराने भेज दिया। मेडिकल कराने के बाद रियान ने FIR दर्ज कराई। क्रिश गुप्ता और उसके साथियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 118(1), 115(2) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, क्रिश को पुलिस ने महज एक सूचना पत्र देकर छोड़ दिया, क्योंकि वह तीन दिन बाद 18 वर्ष का होने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वसीम खान ने रियान, जैनुल और उनके परिवार के साथ प्रेरणा कॉलेज पहुंचकर प्रिंसिपल से मुलाकात की। उन्होंने क्रिश गुप्ता को कॉलेज से निष्कासित करने की मांग की। इसके बाद खान और पीड़ित परिवार पुलिस स्टेशन गए, लेकिन वहां न तो थाना प्रभारी और न ही संबंधित अधिकारी मौजूद थे। जब खान ने फोन पर थाना प्रभारी से संपर्क किया, तो उन्होंने सांसद क्रीड़ा महोत्सव में व्यस्त होने की बात कहकर मिलने से इनकार कर दिया। वसीम खान ने कहा, “अगर क्रिश गुप्ता और उसके साथी फिर से रियान और जैनुल पर हमला करते हैं, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? पुलिस और कॉलेज प्रशासन की इस लापरवाही के कारण पीड़ित और उनके परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है।” घटना ने प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई