12 जनवरी से राज्य स्तरीय मराठी सम्मेलन

नागपुर. नूतन भारत विद्यालय और जूनियर कॉलेज, विदर्भ साहित्य संघ, नागपुर नगर निगम, शिक्षा विभाग नागपुर, और मराठी अध्ययन केंद्र मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 12 से 14 जनवरी 2025 के बीच राज्य स्तरीय मराठी भाषाप्रेमी शैक्षिक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को आयोजन समिति की एक बैठक आयोजित की गई। अभ्यंकर नगर स्थित नूतन भारत विद्यालय में हुए इस बैठक में नागपुर संभाग शिक्षा मंडल के संयुक्त सचिव रवींद्र काटोलकर, नूतन भारत शिक्षण संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष समीर महाजन, सचिव रमेश बक्शी, प्राचार्य एवं आयोजक डॉ. वंदना बडवाईक, सह-आयोजक संध्या महाजन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इनके साथ कनिष्ठ महाविद्यालयीन मराठी विषय शिक्षक महासंघ के प्रा.सपन नेहरोत्रा, प्रा. संजय तिजारे, प्रा किशोर वरभे, प्रा. नीता खोत, प्रा. शालिनी तेलरांधे, प्रा. मृगा पागे, मराठी भाषा वाचन संकाय की आयोजक प्रतिभा लोखंडे व देहाडराय, मंदा उमाटे और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

धीरे-धीरे अपनी पहचान खो रही मराठी भाषा
डॉ. वंदना बिडवाईक ने बैठक के दौरान सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण किया और सुझाव दिए। रवींद्र काटोलकर ने बैठक में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा के बढ़ते प्रभाव के कारण मराठी भाषा धीरे-धीरे अपनी पहचान खो रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मराठी भाषा की विशेषताओं को बनाए रखने के लिए माता-पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भाषा की विरासत को संरक्षित करना जरूरी
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य मराठी भाषा को पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक आंदोलन खड़ा करना है। रमेश बख्शी ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मराठी भाषा की विरासत को संरक्षित करना, युवाओं में इसके प्रति रुचि जगाना और समाज में मराठी भाषा के महत्व को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन में राज्यभर से साहित्यकारों, स्कूलों, मीडिया प्रतिनिधियों, अभिभावकों, युवाओं और उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बैठक में शामिल सभी सदस्यों का सहयोग और समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई