देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं

Desk News. नितिन गडकरी बोले महाराष्ट्र में भाजपा-महायुती को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक जीत और मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें हर ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता के लिए यह गर्व का क्षण है। भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता और मेहनती नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले फडणवीस को एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में देखना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा दी थी और अब उनके नेतृत्व में राज्य को और ऊँचाइयों पर पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में फडणवीस की जमीनी समझ, कार्यकुशलता और विकासपरक दृष्टिकोण राज्य को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाएगी। उनके पिछले कार्यकाल में हुए कार्यों ने जनता में उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है। इस अवसर पर भाजपा ने इसे सुशासन और विकास की जीत करार दिया। भाजपा-महायुती को मिला यह जनसमर्थन महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक है। आने वाले पाँच सालों में महाराष्ट्र को विकास के नए आयामों पर ले जाने का विश्वास जताते हुए फडणवीस ने प्रदेश की जनता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार के लिए यह कार्यकाल विकास, सुशासन और जनता के विश्वास को साकार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई