बलशाली भारतीय नौसेना को सलाम: नौसेना दिवस मनाया गया

Desk News. भारतीय नौसेना ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में कराची बंदरगाह पर हमला कर पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ दी थी। साथ ही विशाखापट्टनम पर हुए हमले को नाकाम करते हुए पूर्वी पाकिस्तान की नौसेना को पूरी तरह समाप्त कर दिया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि और भारतीय नौसेना के साहस को नमन करते हुए नागपुर स्थित माजी वायुसैनिक कल्याण संघटना (ईवान) ने बुधवार, 4 दिसंबर 2024 को अमर जवान स्मारक, अजनी चौक, नागपुर में भारतीय नौसेना दिवस बड़े उत्साह से मनाया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक, उनके परिवार, महिलाएं, नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस एडमिरल किशोर ठाकरे (सेवानिवृत्त) ने की। उन्होंने अपने संबोधन में 1971 के ऑपरेशन ट्राइडेंट की विस्तार से जानकारी दी। मंच पर मेजर जनरल अच्युत देव (सेवानिवृत्त) भी मौजूद थे। उन्होंने नौसेना के ऐतिहासिक योगदान, विशेष रूप से चोल साम्राज्य के समय के नेवी इतिहास का वर्णन करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत अमर जवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई। उपस्थित नौसेना के पूर्व सैनिकों ने नौसेना में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर सुनील गावपांडे (सेवानिवृत्त), कमोडोर आनंद अभ्यंकर (सेवानिवृत्त), और ग्रुप कैप्टन आर. बी. सिंह (सेवानिवृत्त) भी शामिल हुए। रक्षा अकादमी की सौ. वानखेड़े ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। ईवान के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत नांदरुणकर, सचिव अजय गाढवे, अन्य पदाधिकारी, सदस्य और उनके परिवार भी आयोजन में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुरुदत्त खातखेडे ने किया, जबकि नेवी वेटरन संजय मसनेजी ने भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया। कार्यक्रम का समापन मोहन दिवटे के आभार प्रदर्शन और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई