आईएसए की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 7 दिसंबर को

नागपुर. इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट (आईएसए) की नई कार्यकारिणी टीम का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 7 दिसंबर को सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक जे. आर. शॉ ऑडिटोरियम, आयएमए हाउस, नागपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के लिए नई टीम पदभार ग्रहण करेगी।
डॉ. उमेश रामतानी को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि डॉ. अंजलि मोडक बोरकर मानद सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगी। अन्य प्रमुख पदाधिकारी हैं:

अध्यक्ष (2025-26): डॉ. सचिन माकडे

कोषाध्यक्ष: डॉ. सोनाली भगत

माजी अध्यक्षा: डॉ. गौरी अरोरा

माजी सचिव: डॉ. दिलीप वासनिक

सहसचिव: डॉ. वृषाली अंकलवारविशेष कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. किरण व्यवहारे और अन्य सदस्य डॉ. कीर्ति गुजरकर, डॉ. भुवनेश्वरी, डॉ. रूपाली शेंद्रे, डॉ. रोशनी मनवानी, डॉ. श्वेता बुल्ले, डॉ. पल्लवी मेश्राम, डॉ. अनंत आतकर और डॉ. अरिहंत जैन शामिल हैं।
इस कार्यकाल की थीम “अनेस्थेसिया केयर: एक्सपैंडिंग होराइजन्स” रहेगी। संगठन का मुख्य उद्देश्य “सुरक्षित हाथ: अपने अनेस्थेसियोलॉजिस्ट को जानें” और मिशन “मेडिकोज के लिए मानसिक स्वास्थ्य” को बढ़ावा देना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में आईएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे. बालावेंकटा सुब्रमण्यम (कोयंबटूर) उपस्थित रहेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय जीसी सदस्य डॉ. चंद्रशेखरन चाम, एसएएमएस अध्यक्ष डॉ. अनिता नेहेते और उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ बर्डे विशेष अतिथि होंगे। समारोह में पिछले वर्ष की सचिवीय रिपोर्ट पेश की जाएगी और आईएसए के समाचार पत्र eSense का विमोचन किया जाएगा। इसके अलावा, संज्ञाहरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचनात्मक वीडियो और पुस्तिकाओं का भी अनावरण किया जाएगा।डॉ. अमरुषा रायपुरे और डॉ. शीतल समेल कार्यक्रम का संचालन करेंगे। अध्यक्ष डॉ. उमेश रामतानी वर्ष के लिए नियोजित गतिविधियों की रूपरेखा पेश करेंगे। मानद सचिव डॉ. अंजलि बोरकर धन्यवाद ज्ञापन करेंगी। इस भव्य कार्यक्रम में आईएसए के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, आयएमए और अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई