गोरेवाड़ा अफ्रीकन सफारी के लिए 513 करोड़ रुपए मंजूर

Desk News. वर्षों पहले गोरेवाड़ा में अफ्रीकन सफारी की घोषणा हुई थी। अब तक निधि के अभाव में इसका काम रुका था। हाल ही में इसके लिए 513 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। ऐसे में जल्द ही इसका काम शुरू होने वाला है। इसके विकास कार्य का जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग को दिया जाने वाला है। इस विभाग के माध्यम से आकर्षक अफ्रीकन सफारी बनाई जाने वाली है।
नागपुर शहर से कुछ ही दूरी पर हरियाली से अच्छादित गोरेवाड़ा परिसर है, जहां पहले से वन्यजीव मौजूद हैं। वर्ष 2016 में इसे पर्यटक हब बनाने की घोषणा हुई है। यहां परिसर बहुत बड़ा होने से पहले इंडियन सफारी व इसके बाद अफ्रीकन सफारी बनाने का लक्ष्य रखा गया था। वर्तमान में यहां 115 हेक्टेयर पर इंडियन सफारी साकार किया जा चुका है। इसमें बाघ, भालू, तेंदुए व हर्बीओवर की सफारी शामिल है। इसके बाद विभाग को यहां पर अफ्रीकन सफारी को भी साकार करना था, लेकिन लंबे समय से यह प्रक्रिया अटकी पड़ी थी।
अब राज्य सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। कुल 513 करोड़ मंजूर किए गए हैं। कुल 63 हेक्टेयर पर अफ्रीकन सफारी साकार किया जाने वाला है। पूरे देश भर के जू से चुन-चुन कर अफ्रीकन वन्यजीवों को लाया जाएगा। जो अफ्रीकन वन्यजीव यहां नहीं मिलेंगे। उन्हें विदेश से लाया जाएगा। देश में पहली इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सफारी यहां बनने से नागपुर का आकर्षण निश्चित तौर पर बढेगा। इसके अलावा यहां पर वॉकिंग ट्रेल का काम भी लगभग पूरा हो गया है। आने वाले कुछ ही समय में पर्यटकों को यहां इंडियन सफारी के साथ वॉकिंग ट्रेल व अफ्रीकन सफारी का लुत्फ उठाने का मौका मिलने वाला है। अफ्रीकन सफारी में कुल 35 अफ्रीकी वन्यजीवों को रखा जाएगा। इसमें लेमूर, मीरकट, अफ्रीकन वाइल्ड डॉग, कुडु, इंपाला, ऑस्ट्रिच, हिप्पोपोटेमस, जिराफ, जेब्रा, बबून, चिंपाजी, अफ्रीकन शेर आदि होंगे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई