जम्मू-कश्मीरः कठुआ गैंगरेप पर बोलीं CM महबूबा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में मुफ्ती ने कठुआ गैंगरेप मामले पर भी बात की.

मुफ्ती ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में इस बात पर चिंता जताई कि गैंगरेप की इस घटना ने राज्य में ध्रुवीकरण कर दिया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद चिंतित करने वाला है. इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और सुरक्षा से जुड़े मसलों पर भी बातचीत हुई.

बता दें कि ये मामला एक आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या से जुड़ा है. गैंगरेप की इस घटना के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए.

महबूबा मुफ्ती ने अपनी सरकार में शामिल बीजेपी मंत्रियों और नेताओं लाल सिंह और चंदर प्रकाश सिंह के हिंदू एकता मंच की ओर से निकाली गई रैली में शामिल होने के लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. हिंदू एकता मंच ने रेप के आरोपियों और स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया था.

सूत्रों ने कहा, ‘पहली बार, बाखेरवाल मुस्लिमों को लग रहा है कि उन्हें उनके धर्म की वजह से टारगेट किया जा रहा है. पीएमओ को भेजी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान या अलगाववादी नोमाद समुदाय को भड़काने की कोशिश कर सकते हैं. इस समुदाय के लोग सीमा से लगे राज्य के ज्यादातर जिलों में फैले हुए हैं.’

मुफ्ती सरकार के एक सूत्र ने कहा कि केंद्र का मानना है कि कश्मीर के सिर्फ 6 जिलों में ही अशांति है. दूसरी ओर इंटेलिजेंस रिपोर्ट काफी खतरनाक संकेतों की ओर इशारा करती है.

बता दें कि गुज्जर और बाखेरवाल समुदाय के लोग भारत के प्रति अपने झुकाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस घटना के बाद से गुज्जर-बाखेरवाल और अन्य बहुसंख्यक समुदाय के बीच तनाव पैदा हो गया है.

सूत्रों का कहना है कि आठ साल की मासूम की हत्या के पीछे आरोपियों का मकसद कठुआ के रासना गांव से बाखेरवाल मुसलमानों को भगाना था, साथ ही नोमाद समुदाय में डर पैदा करना था.

कश्मीर की राजनीति को देखें, तो घाटी में पीडीपी का बोलबाला है, जबकि जवाहर टनल के पार बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत की है.

दरअसल इस मामले में पूरी स्थिति तब बिगड़ी जब केस में एसपीओ खजूरिया की संलिप्तता का खुलासा हुआ. खजूरिया के साथ दो और पुलिस वालों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन पर सबूत नष्ट करने का आरोप है.

क्राइम ब्रांच की टीम 22 जनवरी से इस मामले में जांच की मांग कर रही है. दिलचस्प ये है कि बीजेपी नेताओं ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. कश्मीर घाटी वापस लौटने से पहले महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई