भिखारी को दिए सिर्फ 5 रुपये तो कर दिया चाकू से हमला

मुंबई के कल्याण में एक व्यक्ति को भीख में 5 रुपये देना कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया. भिखारी को सिर्फ 5 रुपये देने को लेकर युवकों का एक समूह उनसे भिड़ गया और उनके साथ मौजूद उनके दोस्तों पर चाकुओं से हमला कर दिया. पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

गिरफ्तार युवकों की पहचान 22 वर्षीय शुभम शेट्टी और 23 वर्षीय उमेश लांबा के रूप में हुई है. जबकि उनका एक अन्य सहयोगी मंगेश फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. वहीं पीड़ितों की पहचान 28 वर्षीय निखिल शेट्टी, 29 वर्षीय संकेत भाने और 28 वर्षीय स्वप्निल चोपड़ा के रूप में हुई है.

हमले में निखिल शेट्टी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि संकेत और स्वप्निल को भी चोटें आई हैं. पीड़ितों को नजदीक ही अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ा. घटना खड़कापाड़ा चौराहे के पास 30 मार्च को घटी.

हैरानी वाली बात तो यह है कि हमलावर तीनों युवक आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों से हैं और घटना के वक्त मर्सिडीज में सवार होकर आए थे और हमला करने के बाद मर्सिडीज से ही भाग निकले.

पीड़ितों के मुताबिक, घटना के वक्त निखिल, संकेत और स्वप्निल खड़कापाड़ा चौराहे के करीब आइसक्रीम खरीद रहे थे. तभी वहां तीन और युवक आईसक्रीम खरीदने आए. इसी दौरान एक वृद्ध महिला भिखारिन भीख मांगने आई तो निखिल ने उसे भीख में 5 रुपये दे दिए.

वहां हमलावरों में से एक युवक ने भिखारिन को 20 रुपये दिए और निखिल के भीख में सिर्फ 5 रुपया देने पर आपत्ति जताने लगे. हमलावर युवक ने कहा कि वे पैसे वाले लग रहे हैं फिर भी उन्होंने भिखारिन को सिर्फ 5 रुपये क्यों दिए.

इस पर जब निखिल ने जब कहा कि भिखारिन को कितने रुपये देने हैं, इसका फैसला लेना उनके अपने विवेक पर निर्भर करता है और इससे उनका कोई वास्ता नहीं होना चाहिेए. इस पर हमलावर युवक उनसे उलझ गए. विवाद बढ़ा तो युवकों ने निखिल, संकेत और स्वप्निल पर चाकुओं से हमला कर दिया.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई