सराईत अपराधी गिरफ्तार, चोरी का सोना बरामद

नागपुर. नागपुर शहर पुलिस ने एक सराईत अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस को यह सफलता दिनांक 30 नवंबर 2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार आरोपी की तलाश और अवैध धंधों पर कार्रवाई के दौरान मिली। गुन्हे शाखा यूनिट-5 की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने जानकारी दी कि एक आरोपी भागने की योजना बना रहा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिचार बाजार, फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास, पाचपावली थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के सोने के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने सही जवाब देने से बचने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि यह आभूषण उसने अपने दो साथियों,  श्री उर्फ मंथन मोरेश्वर साकुरे (निवासी- शांतीनगर, गुरप्रीत सिंह परबिदर सिंह भाटिया उर्फ पाजी (निवासी- यशोधरानगर)
के साथ मिलकर उमरेड क्षेत्र के एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर हासिल किए थे।जांच में पता चला कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से उमरेड पुलिस स्टेशन, नागपुर ग्रामीण में अपराध क्रमांक 583/2024 धारा 31(3), 331(4), 305(अ) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। गुन्हे शाखा यूनिट-5 नागपुर की टीम ने आरोपी और बरामद आभूषणों को आगे की कार्रवाई के लिए उमरेड पुलिस स्टेशन, नागपुर ग्रामीण को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल, सह पुलिस आयुक्त निसार तांबोली, अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) संजय पाटील, पुलिस उप आयुक्त (डिटेक्शन) राहुल माकणीकर, और सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में पूरी की गई. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल बना है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई