पूर्व कांग्रेस MLA पर ED की बड़ी कार्रवाई, 462 करोड़ की संपत्ति अटैच

कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी उर्फ बाबा जियारूद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ प्रवर्तन निर्देशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने बाबा सिद्दीकी की करीब 462 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है.

मनी लॉन्ड्र‍िंग रोकथाम से जुड़े अधिनियम (PMLA) के तहत ED ने कार्रवाई की है. ED ने हाल में ही बाबा सिद्दीकी और उसके खास बिल्डर रफीक मकबूल कुरैशी के खिलाफ छापेमारी की थी. ED ने मुम्बई सहित कई स्थानों पर छापेमारी की थी.

ED के मुताबिक मुम्बई के बांद्रा स्तिथ जमात-ए-जम्हूरियत मलिन बस्ती के पुनर्वास परियोजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था. ED की ये कार्रवाई 108 करोड़ के मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में हुई है. दरअसल, ये मामला साल 2012 में मुम्बई के एक स्थानीय थाना में दर्ज हुआ था. उसी मामले को आधार बनाते हुए ED ने ये मामला दर्ज किया था.

ED की मुम्बई टीम पिरामिड डेवलपर्स सहित कई संदिग्ध कंपनियों के खिलाफ भी तफ्तीश कर रही है. ये फर्जीवाड़ा उस वक्त का है जब बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे. फर्जी दस्तावेजों के सहारे कई लोगों ने एक से अधिक आवास लेने के लिए फर्जीवाड़ा किया था. इसके लिए अतिरिक्त फ्लोर स्पेस इंडेक्स की मंजूरी दी गयी थी.

अतिरिक्त बने आवास को बाद में मुंह मांगी कीमत पर बेचा गया था. इसमें डेवलपर्स कंपनियों ने करोड़ों रुपये कमाया था. ED ने पिरामिड डेवलपर्स के 33 फ्लैट्स को भी अटैच किया था. ED के मुताबिक एक्स्ट्रा FSI और SRA स्कीम की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही कई सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई होने वाली है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई