दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

नागपुर. जिला समाज कल्याण विभाग, जिला परिषद नागपुर, और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए काम करने वाले विभिन्न संगठनों ने मिलकर 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए खास कार्यक्रमों का आयोजन किया है। दिनांक 1 दिसंबर को रोटरी क्लब ऑफ नागपुर विज़न की ओर से “उमंग” नामक रंगारंग कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेंट उर्सुला प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें 500 से अधिक दिव्यांग बच्चों के लिए संगीत और मनोरंजन के विविध कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में 100 स्वयंसेवकों की सहायता ली जाएगी और नैवेद्यम, ऑस्टेरिया, लिटिल इडली, हल्दीराम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा दिव्यांगों के लिए विशेष व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के लिए खेल, चर्चा सत्र, और क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, हर दिव्यांग प्रतिभागी को आयोजकों की ओर से पुरस्कार दिए जाएंगे। 3 दिसंबर को “जागतिक दिव्यांग दिन” के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग और अन्य संगठनों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली गांधीबाग से चिटणीस पार्क तक सुबह 8:30 बजे से निकलेगी। रैली में जिले की 83 स्कूलों और कार्यशालाओं के करीब 1200 दिव्यांग छात्र भाग लेंगे। दिव्यांग बच्चे महान व्यक्तियों की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र होंगे। रैली का मार्ग गांधीबाग गार्डन, भावसार चौक, महात्मा गांधी पुतला चौक, और बडकस चौक से होकर गुजरेगा। कार्यक्रम में जिला परिषद नागपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अन्य अधिकारी, और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे दिनांक 3 दिसंबर को दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक चिटणीस पार्क में दिव्यांग छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, 4 दिसंबर को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में विशेष स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी किशोर भोयर ने जिले की सभी दिव्यांग सेवाभावी संस्थाओं और व्यक्तियों से इन कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई