देवेंद्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम?

Desk News. महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? बीती रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर करीब 3 घंटे की बैठक के बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है. अमित शाह से महायुति के नेता कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने मुलाकात की. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा भी मौजूद थे. साथ ही एनसीपी सांसद सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे. गृहमंत्री शाह ने शिंदे, फडणवीस और अजित पवार से बीती रात अलग-अलग बात की है. तीनों से शाह ने कैबिनेट बंटवारे को लेकर मंथन किया है. जानकारी आ रही है कि विधायकों की संख्या के हिसाब से बीजेपी करीब 20 मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है. वही एनसीपी से ज्यादा शिवसेना को मंत्रीपद मिलने की उम्मीद है. हालांकि कौन विभाग किसके पास रहेगा इसक पर अभी बात नहीं हुई है और सबसे खास बात कि मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस भी नहीं खत्म हो पाया है. मीटिंग तीन घंटे चली. उसके बाद एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तीनों देर रात ही मुंबई लौट गए. अजित पवार और फडणवीस साथ मुंबई पहुंचे हैं, जबकि अजित एकनाथ शिंदे अकेले मुंबई रवाना हुए. अब खबर है कि आज फोन पर ही दूसरे दौर की बात होगी. खबर ये भी है कि 2 दिसंबर या 5 दिसंबर को शपथग्रहण हो सकता है.

मुंबई की बैठक में होगा सीएम के नाम का फैसला
इस बैठक को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ये मीटिंग अच्छी और सकारात्मक रही. ये पहली बैठक थी. इसमें शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात हुई. शिंदे के मुताबिक महायुति के नेता मुंबई में दूसरी बैठक करेंगे जिसमें सीएम के नाम पर फैसला लिया जाएगा.
इससे पहले शिंदे ने दोहराया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बाधा नहीं है और “लाडला भाई” एक ऐसा टाइटल है जो उनके लिए किसी भी चीज़ से अधिक मायने रखता है. मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी थी कि महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर कोई बाधा नहीं है. शिंदे ने बैठक में कहा, “यह ‘लाडला भाई’ दिल्ली आ चुका है और ‘लाडला भाई’ मेरे लिए किसी भी पद से बड़ा है.”

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई