देश में EVM गड़बड़ी का आरोप, जनता के साथ बड़ा धोखा: रमेश बाबुराव फुले

नागपुर. 57-उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार रमेश बाबुराव फुले ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से मतगणना में धांधली कर चुनावी परिणामों को प्रभावित किया है। फुले का कहना है कि क्षेत्र की जनता का उनके प्रति भारी समर्थन था और उन्हें 40 से 50 हजार वोट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन जब नतीजे आए, तो उन्हें मात्र 0 से 100 के बीच वोट दिखाए गए, जो कि पूरी तरह से फर्जी और अन्यायपूर्ण है। रमेश फुले ने कहा कि उनके परिवार के 18 वोट उनके ही इलाके के बूथ क्रमांक 292 पर दर्ज थे, लेकिन वहां EVM ने उन्हें केवल 2 वोट दिखाए। ऐसे ही कई उदाहरणों का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप  लगाया कि भाजपा ने धर्म, जाति, पैसे और दबाव का सहारा लेकर लोकतंत्र की हत्या की है।

जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
फुले ने कहा कि 57-उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस फर्जीवाड़े से नाराज है और जल्द ही आंदोलन का रास्ता अपना सकती है। उनका कहना है कि यह न केवल उनकी हार का मामला है, बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने चुनाव आयोग से दोबारा मतगणना की मांग करते हुए कहा कि EVM में हुई गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए और जनता को न्याय मिलना चाहिए।

भाजपा पर गंभीर आरोप
रमेश फुले ने भाजपा पर प्रलोभन देकर और योजनाओं के वादे कर मतदाताओं को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “लाडली बहना योजना” जैसे कार्यक्रमों का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए किया गया और EVM के माध्यम से वोटों का ध्रुवीकरण किया गया। फुले ने इसे सत्ता के लालच में लोकतंत्र की हत्या और देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास बताया।

पुनर्मतगणना की मांग
फुले ने यह स्पष्ट किया कि जब तक इस फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच नहीं होती और दोबारा मतगणना नहीं की जाती, वे और उनके समर्थक शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। 57-उत्तर नागपुर की जनता इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरकर भाजपा की धांधली के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार है। फुले ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि लोकतंत्र के सम्मान और न्याय की है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई