मुख्यमंत्री पर सस्पेंस कायम, 1 दिसंबर के बाद हो सकता है फैसला

Desk News. विधानसभा चुनाव में 230 सीट के साथ बहुमत में पहुंची महायुति के मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। 26 नवंबर को ही विधानमंडल का कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर कोई निर्णय नहीं लेने के कारण उलझनें बढ़ गई हैं। चर्चा है कि जब तक मुख्यमंत्री पद के नाम पर सहमति नहीं बनती, तब तक विधायक दल के नेता का भी चयन नहीं होगा। ऐसे में अब सस्पेंस गहराता जा रहा है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इसके लिए जल्दबाजी नहीं करेगा। राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय करते समय पार्टी ने करीब 10 से 15 दिन का समय लगाया था। इसे देखते हुए महाराष्ट्र में भी इंतजार करने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, एक दिसंबर को मार्ग शीर्ष अमावस्या है। इस घोषणा में यह भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। ऐसे में शुभ दिन देख पार्टी द्वारा इसकी घोषणा की जाएगी। हालांकि चर्चा यह भी है कि जैसे ही आम सहमति बनती है, पार्टी नाम की घोषणा कर देगी। अमावस्या खत्म होते ही शपथ-ग्रहण समारोह हो सकता है। फिलहाल शिवसेना और भाजपा ने अपना अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए मंदिरों में प्रार्थना, हवन और यज्ञ शुरू कर दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री पद पर आम सहमति बनती नहीं दिख रही है। चर्चा है कि भाजपा और शिवसेना में मुख्यमंत्री पद को लेकर एकमत नहीं हो पा रहा है। शिंदे गुट अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव तैयार कर रहा है तो भाजपा चाहता है कि महायुति को सर्वाधिक सीट पर जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। इसके लिए नागपुर सहित विदर्भ के सभी भाजपा विधायक मुंबई में डेरा डाले हुए हैं। वे फडणवीस के पक्ष में एकजुट हो गए है।

बैठक का इंतजार

प्रचंड बहुमत मिले महायुति को 3 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार गठन की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। विधायक इस उम्मीद में मुंबई पहुंचे थे कि तुरंत में विधायक दल की बैठक होगी और नेता चुना जाएगा। लेकिन उलझन भरी स्थिति होने से बैठक कब होगी, अब यहीं चर्चा का विषय बन गया है। विदर्भ से पहुंचे सभी विधायक इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई