रितु मालू को मिली सशर्त डिफॉल्ट जमानत

नागपुर. 60 दिन की अवधि में सीआईडी की ओर से कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल नहीं करने पर मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी ने आरोपी रितु मालू की अर्जी मंजूर करते हुए उसे सशर्त डिफॉल्ट जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में निश्चित अवधि में आरोप पत्र दाखिल नहीं करने पर सीआईडी के प्रभारी अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। न्या. ए.वी. खेडकर-गरड ने यह फैसला दिया। नशे में कार चलाकर रामझूले पर दो लोगों को कुचलने के मामले में आरोपी रितिका उर्फ रितु मालू ने नियमित जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की है। तहसील पुलिस ने इस मामले की जांच पारदर्शी नहीं होने के कारण हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर की थी। सीआईडी ने रितु मालू को गिरफ्तार किया। बाद में कोर्ट से मंजूरी लेकर उसे हिरासत में लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मालू ने नियमित जमानत के लिए जिला व सत्र न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। तब मालू ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। नियमानुसार 10 वर्ष तक कारावास के दंडनीय अपराधों के लिए गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर जांच पूरी कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करना आवश्यक है, लेकिन मालू के मामले 60 दिन के बाद भी आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया, इसलिए 61वें दिन मालू ने अपने वकील के माध्यम से मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी की कोर्ट में डिफॉल्ट जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मालू को सशर्त डिफॉल्ट जमानत पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

डिफॉल्ट जमानत
सीआरपीसी की धारा 167(2) यह सुनिश्चित करती है कि, यदि जांच एजेंसी समय-सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं करती है, तो आरोपी को डिफॉल्ट जमानत का अधिकार होगा। यह समय-सीमा गंभीर अपराधों के लिए 90 दिन और अन्य मामलों के लिए 60 दिन है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई