आयपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला के खिलाफ चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए: अतुल लोंढे

Desk News. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद IPS अधिकारी रश्मी शुक्ला द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करना आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग को रश्मी शुक्ला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने की है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अतुल लोंढे ने कहा कि तेलंगाना में इसी तरह के मामले में पुलिस महानिदेशक और एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंत्री से मुलाकात की थी, तब चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई की थी। लेकिन गैर-भाजपा शासित राज्यों में चुनाव आयोग तेजी से कार्रवाई करता है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में चुनाव आयोग चुप्पी साधे रहता है। क्या इसे लेकर कोई अलग मापदंड है? उन्होंने आगे कहा कि रश्मी शुक्ला पर विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान ही उन्हें पुलिस महानिदेशक पद से हटाने की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटाया गया। हालांकि, विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन आचार संहिता समाप्त होने से पहले ही गृहमंत्री से मुलाकात कर रश्मी शुक्ला ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। अतुल लोंढे ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई