सांगली में उर्वरक प्लांट से गैस का रिसाव, तीन की मौत

सांगली. महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित एक उर्वरक फैक्ट्री में रिएक्टर में विस्फोट के बाद गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोगों को भी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बारे में एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि सांगली जिले के कडेगांव तालुका के शालगांव में स्थित MIDC में म्यांमार केमिकल कंपनी में गुरुवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे रिएक्टर में विस्फोट के बाद गैस का रिसाव हो गया. ये गैस एमआईडीसी और आसपास मौजूद बस्तियों में फैल गई, जिससे कंपनी के चार कर्मचारी और आसपास की बस्तियों के छह लोग समेत कुछ 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. बताया जा रहा है इलाज के दौरान गुरुवार देर रात एक महिला की मौत हो गई. आज सुबह दो लोगों की और मौत हो गई.
कडेगांव के तहसीलदार अजीत शेलार और पुलिस निरीक्षक संग्राम शेवाले, पूर्व विधायक पृथ्वीराज देशमुख ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव का संदेह है. हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. साथ ही विशेषज्ञों की टीम ने गैस का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है.
वहीं, रिसाव के कारण बोंबलेवाड़ी, रायगांव और शालगांव क्षेत्रों के निवासियों को सांस लेने में समस्या, आंखों में जलन और उल्टी की समस्या हो रही है. उन्हें तुरंत करहद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आसपास के इलाके में दश्त का माहौल है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई