गोसीखुर्द घोटाले के आरोपी ने किया सुसाइड, चार्जशीट में था नाम

महाराष्ट्र के बहुचर्चित गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प घोटाले के आरोपी कॉन्ट्रेक्टर जिगर ठक्कर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, जिगर पर बिजनेस में घाटे के कारण करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया था.

वह देर शाम मुंबई के मरीन ड्राइव पर पहुंचा. यहां उसने होटल मरीन प्लाजा के सामने कार खड़ी की और अपने ही रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली.

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. अस्पताल पहुंचाने तक उसकी मौत हो चुकी थी.

टेंडर घोटाले में बड़ी गड़बड़ियां…

गौरतलब है कि गोसीखुर्द प्रोजेक्ट के टेंडर में गड़बड़ी करने वाले आरोपियों में ठक्कर का नाम भी है. महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कुछ समय पहले इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें ठक्कर का नाम भी शामिल था.

गोसीखुर्द डैम और घोटाला…

गोसीखुर्द डैम भंडारा जिले में वैनगंगा नदी पर बनने वाला महत्वपूर्ण सिंचाई प्रोजेक्ट है. 70 हजार करोड़ के इस सिंचाई घोटाले में गोसीखुर्द परियोजना सियासत के इतिहास में अपनी तरह का मील का पत्थर है. इंदिरा गांधी ने इस परियोजना का नोटिफिकेशन किया. राजीव गांधी के समय इसकी लागत 372 करोड़ थी, लेकिन उसके बाद कीमत तेजी से बढ़ी और पहुंच गई 15 हजार करोड़ के पार. प्रोजेक्ट मार्च 1990 तक पूरा होना था, लेकिन मंजूरी के 33 साल बाद अब तक यह अधूरा है.

कैसे हुआ लूट का खुला खेल…

गोसीखुर्द का काम शुरु होता उससे पहले ही परियोजना की 22358 हेक्टेयर जमीन पर बसे 200 गांव के 15 हजार परिवारों को नोटिस दे दिया गया कि वह जमीन खाली कर दें. एक तरफ मुआवजे और पुनर्वास के आंदोलन होने लगे तो वहीं दूसरी तरफ आंदोलन की आड़ में ठेकेदारों की लूट का खुला खेल गोसीखुर्द में शुरु हुआ.

पेशे से बिल्डर थे जिगर

बताया जाता है कि जिगर ठक्कर की डी ठक्कर कंस्ट्रक्शन कंपनी थी. इस कंपनी पर 90 करोड़ का कर्ज बाकी था. चर्चा है कि वे कर्ज के चलते पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई