मुंबई में सीगल को नमकीन चुगा रहे लोग, बीमार पड़ रहीं विदेशी चिड़िया

मुंबई के मरीन ड्राइव पर सुबह टहलने वाले लोग सीगल बर्ड को चिप्स और दूसरे स्नैक्स खिला रहे हैं, जिससे वे बीमार पड़ रही हैं. बर्ड लवर्स ने इस मामले में वन और निगम अधिकारियों से शिकायत की है.

भारत में आने वाले प्रवासी पक्षियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग इन्हें नमकीन से आकर्षित करते हैं. भारत में सुदूर इलाकों से आने वाली यह चिड़िया बड़े चाव से यह नमकीन खा रही है, लेकिन इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है.

भारत में बेहतर मौसम होने की वजह से हर साल हजारों प्रवासी पक्षी यहां के मरीन ड्राइव और गिरगांव चौपाटी इलाके पर आते हैं. ये पक्षी जनवरी से मार्च के बीच में मछलियों की तलाश में यहां पहुंचते हैं.

हालांकि, पिछले दो हफ्तों से यहां लोग रोज सुबह इन पक्षियों को नमकीन खिला रहे हैं और इनके साथ फोटो ले रहे हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ नागरिक ने इस मामले की शिकायत वन्य जीव अधिकारियों और बीएमसी अधिकारियों से की है. उन्होंने कहा कि लोग अपने साथ 5 से 10 किलो नमकीन लाते हैं और इन पक्षियों को खिलाते हैं.

इससे न केवल उनकी सेहत खराब हो रही है, बल्कि उनके खाने की आदत भी बदल रही है. पक्षी विशेषज्ञों के मुताबिक इससे न केवल पक्षियों का पाचन तंत्र बिगड़ रहा है, बल्कि आने वाले दिनों में उनकी प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ेगा.

आपको बता दें कि सीगल समुद्र किनारे रहने वाली चिड़िया है और केवल मछली पर ही निर्भर रहती है. मछली खाने से उसे हाई प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है. जबकि इन पक्षियों को मिल रही नमकीन में फैट, नमक और सोडा होता है, जो इंसानों के साथ पक्षियों को भी नुकसान पहुंचाता है.

इन चिड़ियों को भारत आने और यहां से जाने के लिए हजारों किलोमीटर की उड़ान भरनी होती है, लेकिन नमकीन खाने से उनका लीवर फैटी हो जाता है, उनके शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है. इससे उनकी उड़ने की क्षमता पर भी असर पड़ेगा.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई