PNB घोटाले पर संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग आज से शुरू हो गया है. दोनों सदनो की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया. लोकसभा में नीरव मोदी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद सभापति सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया. राज्यसभा में टीडीपी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और पोस्टर दिखाने लगे. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने भी सदन की कार्यवाही को 11.20 तक स्थगित कर दिया.

राज्यसभा की कार्यवाही 11.20 के बाद फिर से शुरू होने पर सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि कई सांसदों ने पीएनबी घोटाला और आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर नोटिस दिया है. सदन में इस पर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि ये काफी अहम मुद्दा है. उन्होंने कहा कि नेता सदन से बात कर इसपर चर्चा के लिए वक्त तय किया जाएगा. इसी बीच टीडीपी सांसदों ने फिर से वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया और सदन की कार्यवाही फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

इससे पहले सत्र की शुरुआत में लोकसभा के भीतर पूर्व सांसदों के निधन पर उन्हें सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी. वहीं राज्य सभा में सिक्किम से एसडीएफ के सांसद हिशे लाचुंगपा ने पद की शपथ ली. राज्य सभा में दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई. जिम्नास्टिक विश्व कप में मेडल जीतने वाली अरुणा रेड्डी को राज्यसभा में सभी सांसदों ने बधाई दी. एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को भी राज्यसभा में बधाई दी गई. सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि इन खेलों में ज्यादातर महिलाओं ने पदक जीता है और यह सबसे खास बात है.

इस सत्र में विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के आसार हैं, विपक्ष कई मुद्दों पर मोदी सरकार को निशाना बना सकता है. कांग्रेस पार्टी ने बैंक घोटाले के मामले पर दोनों सदनों में काम रोको प्रस्ताव दिया है. वहीं सरकार का लक्ष्य कुछ महत्वपूर्ण बिलों को पास करवाना होगा.

कांग्रेस के निशाने पर नीरव मोदी बैंक घोटाला, मेघालय में बीजेपी की सरकार बनना, कार्ति चिदंबरम पर सीबीआई का शिकंजा, राफेल, जज लोया और अमित शाह के बेटे जय शाह का मुद्दा रहेगा.

संसद की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, नितिन गडकरी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहे.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई