भाजपा-महायुती की जीत महाराष्ट्र को नई दिशा देगी: मोहन यादव 

नागपुर.  भाजपा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भाजपा का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करना है। भाजपा-महायुती की जीत महाराष्ट्र को देश को दिशा देने वाला राज्य बनाएगी, ऐसा विश्वास मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यक्त किया। कामठी के जयस्तंभ चौक पर कामठी-मौदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-महायुती के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले के प्रचार सभा में बोलते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा धर्म, सत्य, और न्याय के मूल सिद्धांतों के आधार पर कार्य किया है। भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को न्याय और समानता दिलाना है। यह सरकार केवल विकास की दिशा में ही नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा करते हुए लोगों को उनके गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का बोध कराती है।

कामठी में अगले दो वर्षों में मेट्रो सेवा

सभा में चंद्रशेखर बावनकुले ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र में फिर से भाजपा-महायुती की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकासात्मक नीतियों के कारण ही कामठी शहर मेट्रो सिटी बनने की राह पर है। अगले दो वर्षों में कामठी मेट्रो सेवा से जुड़ जाएगा और इस क्षेत्र के विकास के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

भाजपा दलित समाज की रक्षा करने वाली पार्टी

पूर्व राज्य मंत्री सुलेखा कुंभारे ने कहा कि पहले दलित समाज भाजपा का विरोध करता था, परंतु बाद में महसूस हुआ कि भाजपा जाति, धर्म का भेदभाव नहीं करती और दलितों की रक्षा करने वाली एकमात्र पार्टी है। चंद्रशेखर बावनकुले सभी समाज के लिए एक आदर्श नेता हैं। उन्होंने कभी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया और उनके नेतृत्व में सभी जाति-धर्म के लोग सम्मानपूर्वक काम करते हैं।

देवली, साकोली, उमरेड में भी प्रचार सभाएं

चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को वर्धा जिले के आंजी में देवली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-महायुती उम्मीदवार राजेश बाकने, भंडारा जिले के लाखनी में साकोली क्षेत्र के उम्मीदवार अविनाश ब्राह्मणकर, नागपुर जिले के कुही में उमरेड क्षेत्र के भाजपा-महायुती उम्मीदवार सुधीर पारवे के लिए प्रचार सभाएं कीं। इन सभाओं में उन्होंने महाराष्ट्र में फिर से महायुती की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया।

प्रत्येक गांव में ‘परमात्मा एक सेवक भवन’

खात में सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा का एक निष्ठावान कार्यकर्ता और इस क्षेत्र का जनसेवक बनने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने मौदा क्षेत्र के हर गांव में ‘परमात्मा एक सेवक भवन’ बनाने का संकल्प भी जताया। इस सभा में आ. टेकचंद सावरकर, अनिल निधान, अशोक हटवार, निशाताई सावरकर, सदानंद निमकर, और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई