नेता नहीं बल्कि मतदाता होता है असली राजा: विकास ठाकरे

नागपुर. लोकतंत्र में एक वोट का महत्व सभी जानते हैं। एक वोट से चुना गया जनप्रतिनिधि ही बड़ा नेता बनता है। इसके बाद यह नेता जनता की आवाज बनकर चुनाव दर चुनाव लड़ता है। इस लोकतंत्र में नेता नहीं, बल्कि उसे बड़ा बनाने वाला मतदाता ही असली राजा होता है। ऐसा प्रतिपादन प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पश्चिम नागपुर के वर्तमान विधायक एवं नागपुर शहर (जिला) कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विकास ठाकरे ने किया। जन-आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत बुधवार को वंदे मातरम गार्डन क्षेत्र में एक सभा में ठाकरे ने कहा कि हर जनप्रतिनिधि और बड़े नेता को यह समझना चाहिए कि जनता ही उन्हें नेता बनाती है। हालांकि, चुनावों के समय ये नेता सिर्फ अपने किए हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हैं और मतदाताओं से बार-बार वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेता तो यह तक कह देते हैं कि उन्हें अब मत मांगने के लिए घर-घर नहीं आना पड़ेगा और वे लाखों की बढ़त से चुनाव जीतेंगे। लेकिन, जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाना जानती है। तीन महीने पहले ही एक नेता को गलियों में भटकते देखा गया था। ठाकरे ने आगे कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम नागपुर की जनता ने जो समर्थन दिया, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनका साथ देने की विनती की। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पश्चिम नागपुर में 50% विकास कार्य किए हैं और बाकी 50% काम आने वाले पांच सालों में पूरा करने का वादा किया। जनता के समर्थन से ही पिछले चुनाव में विधायक बनने का मौका मिला और इस क्षेत्र के विकास के काम कर सके। पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख वचनपत्र में किया गया है। आने वाले पांच सालों के लिए एक बार फिर जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई