सिद्धेश्वरी गौंड वस्ती, शेष नगर, मानेवाडा में आयोजित देश के पहले स्लम महोत्सव का आयोजन ‘सेवा सर्वदा बहुउद्देश्यीय संस्था’ द्वारा किया गया। इस महोत्सव के तहत विविध खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, धावन, और कबड्डी जैसी खेलों का समावेश था। इस महोत्सव में 6 स्लम इलाकों के 350 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वय 6 से 18 वर्ष के बच्चों ने अपनी खेल क्षमताओं का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ संपादक श्रीपाद अपराजित, ई.झेड. खोब्रागडे, प्रविण राजवैद्य, सुकेशिनी तेलगोटे, रोहिनी कुंभार, अॅड. राजेंद्र राठी, संदीप जोटवानी, स्वामीधाम के अध्यक्ष दिनकरराव, नागपूर विश्वविद्यालय के अंतरविभागीय विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कडू, श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय के उपप्राचार्य संदीप तुंडूरवार, खुशाल ढाक, अनिल शिवणकर, रोशनी, माधुरी सराडकर सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। रंगारंग कार्यक्रमों में स्लम के बच्चों ने नृत्य, नाटक, गाने और जादू के प्रयोगों का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का संचालन साहिल और भवरी गायकवाड ने किया। महोत्सव का आयोजन खुशाल ढाक, नितीन पाटील, संदीप तुंडूरवार, प्रशांत कडू, और दिनकरराव कडू ने किया। अगले वर्ष होने वाले स्लम महोत्सव में विदर्भ क्षेत्र के स्लम क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।










