Nagpur. लाखनी के संताजी मंगल कार्यालय में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना, आरपीआई द्वारा प्रणी महायुति के उम्मीदवार श्री अविनाश ब्राम्हणकर के चुनाव प्रचार हेतु एक संयुक्त सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से सांसद प्रफुल पटेल, विधायक परिणय फुके, पूर्व सांसद सुनील मेंढे सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि महायुति सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनता का कल्याण करना है। हम जनहित और विकास के लिए महायुति में शामिल हुए हैं। पिछले ढाई वर्षों में इस सरकार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से नेरला और पागोरा उपसा सिंचन योजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई है।खा. प्रफुल पटेल ने किसानों को इस वर्ष 25,000 रुपये का बोनस दिलवाने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, युवाओं को रोजगार, किसानों को लाभ, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी महायुति सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित जनता से अपील की कि वे महायुति के उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके। इस सभा में प्रफुल पटेल, परिणय फुके, सुनील मेंढे, अविनाश ब्राम्हणकर, नानाभाऊ पंचबुद्धे, धनंजय दलाल, प्रकाश बालबुद्धे, सुनील फुंडे, शिवराम गिऱ्हेपुंजे, शामजी झिंगरे, यशवंत सोनकुसरे, धनश्याम खेडिकर, धनू व्यास, श्रावण कापगते, सुदाम शहारे, घनश्याम मते, देवाजी पडोळे, संदीप भांडारकर, राजेश बांते, विनायक बुरडे, गणेश निरगुडे, खोमेश बोपचे, हेमंत ब्राह्मणकर, तु. रा. भुसारी, रेखा भाजीपाले, इद्रिस लध्दानी, नेपाल रंगारी, गिरीष बावनकुडे, भोजराम कापगते, शुभाष आकरे, मंगेश मेश्राम, नागेश वाघाये समेत बड़ी संख्या में महायुति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना
नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…










