पति ने तीन साथियों के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, शव नर्मदा नदी में फेंका

रामटेक. तहसील के बोरडा (सराखा) गांव की यशोदा गोमाजी नारनवरे की 1 सितंबर 2024 को उनके पति सचिन भरत घरत और अन्य तीन साथियों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना उस समय की है जब सचिन ने रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच फोन कर यशोदा को घर के बाहर बुलाया। हत्या के बाद शव को मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में सचिन का एक साथी मिलिट्री में कार्यरत है, जबकि पुलिस ने अन्य दो को हिरासत में लिया है। इस जघन्य घटना के बाद ग्रामीणों ने भाजपा नागपुर जिल्हा ग्रामीण के महामंत्री उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार को पहले यह मामला मिसिंग प्रकरण का लगा, लेकिन मध्यप्रदेश में एक अज्ञात शव मिलने के बाद रामटेक पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। पीड़ित परिवार की मदद के लिए गज्जू यादव ने पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार से इस प्रकरण की गंभीरता पर चर्चा की और कार्रवाई की मांग की। इस मामले में चंद्रभानजी धोटे, सागर नारनवरे, श्रीकांत धोटे, मनोज ढोंगे, निलेश नारनवरे, प्रवीण गजबे, आकाश लांजेवार, गजानन ढोरे, निकेश ठाकूर, अनिकेत राऊत, धीरज सोनवाने, धनपाल ढोंगे और शुभम सूर्यवंशी ने भी हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की है। रामटेक पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है ताकि यशोदा के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई