जयपुर में स्वयंसेवकों पर चाकू और लाठियों से हमला, आठ घायल

जयपुर. जयपुर शहर के करणी विहार थाना क्षेत्र में स्थित निम्बार्क नगर के शिव मंदिर में गुरुवार रात शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण का आयोजन किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी हिस्सा ले रहे थे. कार्यक्रम के दौरान संघ के स्वयंसेवक भजन गा रहे थे. पड़ोस में रहने वाले नसीब चौधरी ने अकारण विरोध किया और बाद में बाप-बेटे चाकू और लाठी लेकर वहां आ गए. स्वयंसेवकों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने खीर की बड़ी देगची पर लात मारी और गाली-गलौच करने लगे. उन्होंने फोन कर अपने परिवार और अन्य लोगों को बुला लिया. थोड़ी देर में काफी संख्या में लोग धारधार हथियार लेकर पहुंच गए और स्वयंसेवकों पर चाकुओं और लाठियों से हमला कर दिया. जो भी सामने आया, उस पर चाकू चलाते रहे. किसी के पेट में चाकू का घाव लगा तो किसी के सीने पर. कुछ लोगों के हाथों और कंधों पर भी चोटें आई हैं. हमले में आठ स्वयंसेवक घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर है, चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए बताया है. घायलों में शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित अन्य का सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में उपचार चल रहा है. स्वयंसेवकों पर हमले की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग इकट्‌ठे हो गए. गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाईवे को जाम कर दिया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग करणी विहार थाने के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे. लोगों ने कहा कि हमारा शांतिपूर्ण कार्यक्रम चल रहा था. जबरन स्थिति को बिगाड़ा गया और चाकूबाजी की गई. सूचना मिलने पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप और डीसीपी अमित कुमार सहित पुलिस के आला अफसर वहां पहुंचे. मौके पर रात को ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया. पुलिस ने हमला करने वाले नसीब चौधरी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है. वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने विश्वास दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. मुख्य बात यह कि आरोपी ने हमले की योजना पूर्व में ही बनाकर तैयारी की थी. इसके लिए अपनी गैंग के अन्य लोगों को भी बुला रखा था जो घटना के बाद भाग गए. मुख्य आरोपी नसीब चौधरी और उसका परिवार स्वभाव से अपराधी प्रवृत्ति का है. पूर्व में भी इसका आचरण कॉलोनी में झगड़ालू रहा है. घटना से हिन्दू समाज में आक्रोश है. सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस जाब्ता लगाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई