महिलाओं और बच्चियों के साथ योन शोषण में नागपुर अग्रणी: लायंस क्लब की युवा विशेषज्ञ गुरसिमरन कौर

नागपुर: मानव तस्करी, लड़के-लड़कियों पर अत्याचार और उनके यौन शोषण के मामले में नागपुर शहर महाराष्ट्र में अग्रणी होना बेहद गंभीर मामला है। आज की युवा पीढ़ी और बच्चे भी मानव तस्करी के जाल में फंसते जा रहे हैं। अकेले नागपुर शहर से दो हजार लड़कियाँ गायब हो चुकी हैं। इसके परिणामस्वरूप मानव तस्करी का यह मामला दिन-ब-दिन गंभीर रूप धारण कर रहा है। इसलिए इस संदर्भ में नई पीढ़ी के सदस्यों को जागरूक रहना आवश्यक है, ऐसा प्रतिपादन लायंस क्लब की युवा विशेषज्ञ गुरसिमरन कौर ने किया। यह बात उन्होंने नागपुर के कांग्रेस नगर स्थित धनवटे नेशनल कॉलेज की एनएनएस शाखा और लायंस क्लब ऑफ नागपुर द्वारा आयोजित एक जन जागरूकता कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत कोठे, और एनएनएस विभाग के प्रमुख डॉ. राजकुमारगिरी गोसावी की उपस्थिति में हुई। गुरसिमरन कौर ने इस सत्र में आंकड़ों, जानकारियों, घटी घटनाओं और प्रायोगिक उदाहरणों के माध्यम से मानव तस्करी के मुद्दे को सभी दृष्टिकोणों से स्पष्ट करते हुए इसकी गंभीरता और जन जागरूकता की आवश्यकता को भी उजागर किया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के अधिकारी विनोद गुप्ता, किशोर भैय्या, नरेंद्र कौशिक, राजेश जिंदल, विजय फरकासे, सागर शिवहरे, किशोर कुंजेकर, सुनील कुहीकर और विघ्नेश बिलसे आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई