धोनी-पंकज आडवाणी को पद्मभूषण, पढ़ें पद्म अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों और वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है.  इस बार 85 लोगों को पदम अवॉर्ड दिया गया. इसमें से तीन लोगों को पदम विभूषण, नौ लोगों को पदम भूषण और 73 लोगों को पद्मश्री प्रदान किया गया.

बता दें कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. इस बार पुरस्कारों के लिए 15,700 लोगों ने आवेदन किया है और इस बार सरकार का जोर गुमनाम नायकों को पुरस्कृत करने पर है. इसके अलावा राष्ट्रपति ने अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए.

पद्मविभूषण पुरस्कार

1. इलैयाराजा (कला-संगीत) दक्षिण भारत के प्रख्यात संगीतकार

2. परमेश्वरन (साहित्य एवं शिक्षा) केरल

3. गुलाम मुस्तफा खान (कला-संगीत) हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ, महाराष्ट्र

पद्मभूषण पुरस्कार

1. महेंद्र सिंह धोनी (क्रिकेट)

2. पंकज आडवाणी (बिलियर्ड्स)

3. फिलिपोंस क्रिसोस्टम (अध्यात्म)

4. एलेक्जेंडर काडाकिन (पब्लिक अफेयर्स)

5. रामचंद्रन नागास्वामी (आर्कियोलॉजी)

6. वेद प्रकाश नंदा (साहित्य और शिक्षा)

7. लक्ष्मण पई (पेंटिंग)

8. अरविंद पारिख (संगीत)

9. शारदा सिन्हा (संगीत)

पद्मश्री पुरस्कार

अरविंद गुप्ता-साहित्य और शिक्षा (महाराष्ट्र)

भज्जू श्याम-कला(पेंटिंग) मध्यप्रदेश

लक्ष्मी कुट्टी-औषधि(सर्प दंश) केरल

सुशांशु बिस्वास-समाज सेवा(पश्चिम बंगाल)

एमआर राजगोपाल-औषधि(केरल)

मुरलीकांत पेटेकर-खेल, महाराष्ट्र

सुलागट्टी नरसम्मा-औषधि (कर्नाटक)

विजय लक्ष्मी नवनीतिकृष्णन-साहित्य और शिक्षा-महाराष्ट्र

सुभासिनी मिस्त्री-समाज सेवा, पश्चिम बंगाल

राजगोपालन वासुदेवन-विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, तमिलनाडु

बता दें कि पिछले साल 89 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए थे. आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं. कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिए जाते हैं.

राष्ट्रपति पुलिस पदक

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्‍ट्रपति ने आरपीएफ/आरपीएसएफ जवानों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्‍मानित किया है. रेलवे के IG राजेंद्र कुमार मलिक को आधारण सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया. इसके अलावा सराहनीय सेवाओं के लिए इन लोगों को पुलिस पदक दिया गया.

1. सुमति शान्डिल्‍य, डीआईजी/एमएसी रेलवे बोर्ड

2. आलोक बोहरा, उप सीएससी/पश्चिमी रेलवे

3. राकेश कुमार पांडे, एएससी/पश्चिमी रेलवे

4. केपी जेम्‍स, सहायक कमांडेंट/7बीएन/आरपीएसएफ

5. शीरीश सदानंद डेंगे, सब इंस्‍पेक्‍टर/सेंट्रल रेलवे

6. धनराज गोमाजी मेशराम, हैड कांस्‍टेबल/सेंट्रल रेलवे

7. नंदलाल, हैड कांस्‍टेबल/उत्‍तर-पश्चिमी रेलवे

8. साधु राम सीदर, हैड कांस्‍टेबल/एसईसीआर

9. तरुण कुमार पान, हैड कांस्‍टेबल/पूर्वी रेलवे

10. स्‍वपन नायक, हैड कांस्‍टेबल/पूर्वी रेलवे

11. ओम प्रकाश रावत, इंस्‍पेक्‍टर/उत्‍तर रेलवे

12. जयचंद शर्मा, सहायक सब इंस्‍पेक्‍टर/उत्‍तर रेलवे

13. प्रदीप कुमार गुप्‍ता, डीआईजी (प्रशिक्षण)/जेआर आरपीएफ अकादमी, लखनऊ

इनको मिला वायु सेना मेडल (गैलेंट्री)

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने स्क्वाड्रन लीडर राजीव चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कमल शर्मा (पायलट) और विंग कमांडर अंशुल सक्सेना (पायलट) को वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से नवाजा.

ज्योति प्रकाश को अशोक चक्र

राष्ट्रपति ने कॉरपोरल ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से पुरस्कृत किया.

शौर्य चक्र से नवाजे गए ये बहादुर

गुरुवार को राष्ट्रपति ने अदम्य साहस का परिचय देने वाले कॉरपोरल देवेंद्र मेहता, मेजर अखिल राज, कैप्टन रोहित शुक्ला, कैप्टन अभियनव शुक्ला, कैप्टन प्रदीप शूरी आर्या, हवलदार मुबारक अली, हवलदार रविंद्र थापा, नायक नरेंद्र सिंह, लांस नायक बधेर हुसैन और परातरूपर मंचू को शौर्य चक्र प्रदान किया.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई