तुमडीकसा में नक्सल प्रभावित स्कूल का नवीनीकरण, SP गोरख भांमरे ने किया उद्घाटन

Desk News/ गोंदिया जिले के अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्र तुमडीकसा गावं में स्थित जिला परिषद शाला का नवीनीकरण कार्यक्रम 31 अगस्त को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गोदिया जिले के पुलिस अधीक्षक गोरख भांमरे ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, देवरी के एसडीपीओ विवेक पाटील, चिचगड थाना प्रभारी तुषार कायल, सुहास खरे (माऊली सेवा मित्र मंडल, नागपुर), और राजीव वर्भे (रोटरी क्लब साउथ ईस्ट) सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

सरकार की उदासीनता के चलते नागपुर की संस्थाओं और चिचगड पुलिस दल ने मिलकर इस जिला परिषद स्कूल का नवीनीकरण किया, जिससे स्कूल का पूरा स्ट्रक्चर बदल गया। नवीनीकरण के बाद के इस नए स्वरूप को देखने के लिए गावं के लोग उत्सव की तरह इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्याध्यापिका अर्चना जोशी ने स्कूल के बच्चों को खिलौने और आर्थिक सहायता प्रदान की, जबकि पूर्व नगरसेवक मनोज गावंडे ने बच्चों को पानी की बोतलें भेंट कीं। माऊली मंडल, रोटरी क्लब साउथ ईस्ट और चिचगड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर बच्चों को नए कपड़े, स्कूल के लिए कुर्सियाँ, बड़े खिलौने और अन्य वस्तुओं का वितरण किया। कार्यक्रम में सुहास खरे ने अपने भाषण में सरकार से मांग की कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्कूलों को भी इसी तरह से विकसित किया जाए। एसपी भांमरे ने नक्सल क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम के दौरान C-60 कमांडो और 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला।

कार्यक्रम के अंत में चिचगड थाना प्रभारी तुषार कायल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और पूरे गावं के लिए स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया। सभी का आभार व्यक्त करते हुए सुहास खरे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई