आतंक को मुंहतोड़ जवाब, धमकी के बावजूद गणतंत्र दिवस पर दिखा कश्मीरी छात्रों का जज्बा

पूरे देश में आन-बान-शान के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में परेड में दुनिया ने भारत की ताकत देखी तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में स्कूली बच्चों ने अपना हौसला दिखाया. श्रीनगर के शेरे-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राज्य सरकार में मंत्री अबु रहमान वीरी ने झंडा फहराया. उनके साथ कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए.

दरअसल, घाटी में आतंकी संगठनों ने धमकी दी थी कि तिरंगा ना फहराया जाए. संगठनों ने लोगों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ना जाने की धमकी दी थी. इसके बावजूद भी कई स्कूली बच्चे शामिल हुए. बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया.

महबूबा मुफ्ती ने भी दी बधाई

राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा ने लिखा कि भारत की महानता समावेश, शांति और बलिदान के आदर्शों में उसके भरोसे में निहित है, जिसने हमें यहां लाकर खड़ा किया है. सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

गौरतलब है कि देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया है. जम्मू-कश्मीर आतंकियों के निशाने पर रहता है जिसके चलते इस मौके पर यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था. गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. संवेदनशील क्षेत्रों सहित चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं. संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है.

दिल्ली में दिखा भारत का दम

इस मौके पर राजपथ पर शानदार परेड निकाली गई. परेड के जरिए भारत ने दुनिया के सामने अपना दम दिखाया. परेड की शुरुआत आसियान देशों के दस्ते के साथ हुई, जिसके बाद युद्धक टैंक, हथियार, सैनिकों और कई अन्य झांकियां परेड में शामिल हुई. गणतंत्र दिवस पर इस बार आसियान देशों के प्रमुख मुख्य अतिथि बने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रमुखों का स्वागत किया.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई