भयानक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

नागपुर. एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में फ़ैज़ान क़ादरी नामक युवक की मौत हो गई। फ़ैज़ान, जो संजय बाग कॉलोनी, नागपुर का निवासी था, कल रात करीब 12 बजे हेटी सावनेर के पास अपनी एक्टिवा गाड़ी पर बैठा था।

घटना उस वक्त हुई जब फ़ैज़ान और ढाबे का नौकर पानी का वाल खोलने की तैयारी कर रहे थे। नौकर वाल खोलने में व्यस्त था और फ़ैज़ान सड़क किनारे अपनी एक्टिवा पर बैठा हुआ था। अचानक, एक तेज रफ़्तार कार ने फ़ैज़ान की एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में फ़ैज़ान के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक्टिवा और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और कार चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे और सभी नशे में थे। इनमें कार चालक एक प्रसिद्ध कॉलेज के निदेशक का बेटा है। हादसे के बाद कार में बैठे दो लोग मौके से फरार हो गए। सावनेर पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। हमारे संवाददाता ने घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच अधिकारी से फोन पर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस की जांच का इंतजार है कि आरोपी को उचित सजा मिलेगी या नहीं।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई