देश को संकल्पित मातृशक्ति की जरूरत: वी. शांताक्का

पुणे. प्रेम, त्याग और अपनापन का भाव मातृत्व की पहचान है। भारतीय महिलाओं में यह मातृत्व जागृत है। छत्रपति शिवाजी महाराज को गढ़ने वाली राजमाता जिजाऊ की तरह आज की महिलाओं में संकल्पित मातृशक्ति की जरूरत है, ऐसा मत राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी. शांताक्का ने व्यक्त किया।

गणेश सभागृह में आयोजित ‘मातृप्रेरणा’ विशेषांक के प्रकाशन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मातृत्व को करियर की बाधा मानना उचित नहीं है। महिलाओं को मां के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्य को समझना चाहिए। जागृत देशभक्त नागरिकों की रचना के लिए संकल्पित मातृशक्ति की आवश्यकता है। लेखिका शेफाली वैद्य ने कहा कि मातृत्व केवल बच्चों को जन्म देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सांस्कृतिक विचार होता है। मातृत्व का मतलब है कि हम अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं। राजमाता जिजाऊ और अहिल्यादेवी ने अपने मातृत्व को देश की नागरिकता को समर्पित किया। पुरुषों में भी मातृत्व की भावना होती है, इसलिए ज्ञानेश्वरी को ‘माऊली’ कहा जाता है।

सांस्कृतिक वार्तापत्र के संपादक मिलिंद शेटे ने कहा कि सांस्कृतिक वार्तापत्र विभिन्न तरीकों से हिंदुत्व की धारा को मजबूत करने का काम कर रहा है।

वी. शांताक्का ने आगे कहा:
– गरीबी और दुख के बावजूद भारतीयों का हैप्पीनेस कोशंट अधिक है, देश की 68% महिलाएं खुश हैं।
– बांग्लादेश में मातृशक्ति के जागरूक होने के कारण हिंदुओं और अल्पसंख्यकों का संरक्षण हुआ।
– विनोबा भावे की शिक्षा अनुसार, मां त्याग की मूर्ति हैं।
– मातृशक्ति की जिम्मेदारी राष्ट्र और प्रजा निर्माण की है।
– शुभ और अशुभ की परवाह किए बिना दुख सहन कर कुटुंब के हित के लिए त्याग करने वाली भारतीय नारी।

राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी. शांताक्का

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई