पर्दे पर ‘पद्मावत’, सड़कों पर करणी सेना का उपद्रव-आगजनी, कई जगह स्कूल बंद

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ तमाम विरोध और प्रदर्शन के बाद आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के साथ ये फिल्म 6 से 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की जा रही है. फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने आज देशव्यापी बंद का ऐलान किया है. विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है. बिहार में पटना को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में फिल्म रिलीज हुई. करणी सेना और राजपूत संगठनों से जुड़े लोगों का रिलीज के दिन भी प्रदर्शन जारी है.

फिल्म पद्मावत पर LIVE UPDATE…

देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन और हिंसा की वजह से आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

फिल्म रिलीज करने से बवाल

बिहार के आरा में करणी सेना समर्थकों ने सड़क पर टायरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. भोजपुर में भी सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आगजनी कर तोड़फोड़ मचाया. घटना में कई लोग जख्मी हो गए. लाचार पुलिस बेबस तमाशा देखती रही.

अभिव्यक्ति की आजादी पर कोई पाबंदी नहीं

सुप्रीम कोर्ट में करणी सेना के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवमानना को लेकर याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता विनीत ढांडा की ओर से कहा गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जा सकती. करणी सेना चीफ लोकेंद्र सिंह कालवी और दूसरे नेताओं के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है. सोमवार को मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

करणी सेना को बदनाम करने की साजिश

राजस्थान के जयपुर में करणी सेना का प्रदर्शन जारी है. करणी सेना की ओर से गुडगांव में स्कूली बस पर हुए हमले की निंदा की और कहा कि यह संगठन को बदनाम करने की साजिश है.

उज्जैन में सुबह के शो नहीं

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सभी सिनेमाघरों के बाहर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. सुबह का कोई भी शो नहीं हुआ. करणी सेना के सदस्य भी थिएटर पहुंचकर जायजा ले रहे है.

– गुजरात के कच्छ में सिनेमाघर मालिकों ने बंद का समर्थन करते हुए सिनेमाहाल बंद रखा है. गुजरात के खेडा में करणी सेना के बंद को व्यापारियों ने सपोर्ट किया है.

यूपी के कई जिलों में नहीं स्क्रीन हुई फिल्म

-बिहार के मोतीहारी में करणी सेना और सवर्ण सेना ने हाइवे ब्लॉक कर दिया. बिगड़ते हालात के मद्देनजर सिनेमा मालिक ने दो दिनों तक फिल्म नहीं दिखाने का फैसला लिया है. हरियाणा में सोनीपत के सभी सिनेमाघरों के आस-पास धारा 144 लगाई गई है.

– यूपी के ललितपुर, मिर्जापुर और जौनपुर में में प्रदर्शन के मद्देनजर सिनेमाघरों ने फिल्म स्क्रीन नहीं करने का फैसला लिया गया है. मुगलसराय में महज 10 प्रतिशत दर्शक फिल्म देखने पहुंचे. हिंदू संगठनों और क्षत्रिय महासभा के भारी विरोध के चलते यूपी के जौनपुर में माहौल तनावपूर्ण है.

विरोध से डरे सिनेमाघरों के मालिक

पद्मावत की रिलीज के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से सिनेमाघरों के मालिक भी डरे हुए हैं. जिसका उदाहरण मुंबई के स्टर्लिंग सिनेमा में देखने को मिला. जहां फर्स्ट शो के लिए सिर्फ 10% ही टिकटों की बुकिंग हुई है. जम्मू के 6 में से 1 सिनेमाघर में पद्मावत रिलीज हुई है. बुधवार को कुछ उपद्रवी युवकों ने इंदिरा थियेटर का कैश काउंटर में आग लगाई और शीशे तोडे.

यूपी में रोडवेज की बस में तोड़फोड़

यूपी के गाजियाबाद में पद्मावत की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस में तोड़फोड़ की. बीती देर रात कड़कड़ मॉडल गांव के सामने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में आगजनी और तोड़फोड़ की कोशिश की गई. पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई