विहिप अध्यक्ष ने इस्कॉन प्रमुख से मिलकर बंग्लादेश में मंदिरों पर हुए हमलों पर जताई चिंता

नई दिल्ली।  बंग्लादेश में इस्कॉन मंदिरों पर हुए हमलों पर अपनी चिंता, संवेदना व हिन्दू समाज की एकजुटता व्यक्त करने हेतु विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस्कॉन के प्रमुख पूज्य मोहनरूप दास प्रभु से मिले। दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में मंगलवार प्रात:काल हुई भेंट में विहिप अध्यक्ष ने बंग्लादेश में मंदिरों तथा भक्तों पर हुए नृशंस हमलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली वार नहीं है जब इस्कॉन व उसके भक्तों ने जिहादियों के हमलों को सहा है अपितु, पहले भी 2021 में इस सेवभावी संस्था पर हमले हुए हैं। हम सभी भक्तों व ब्रह्मचारियों के धर्म के प्रति द्रणता व समर्पण को नमन् करते हैं।
हमने बंग्लादेश सरकार से मांग की है कि हिन्दू मठ-मंदिरों व भक्तों की सुरक्षा व क्षतिपूर्ति तथा अतिवादियों पर कठोर विधिक कार्यवाही की जाए। हमने इस संबंध में, भारत सरकार समेत विश्व भर की मानवाधिकारवादी संस्थाओं से भी, इस बारे में, अपील की है कि वे भी इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर पूर्ण विराम लगाएं। इस्कॉन अध्यक्ष के साथ उसके मीडिया निदेशक वी एन दास प्रभु तथा ऋषि कुमार दास भी उपस्थित थे।
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस्कॉन को आश्वासन भी दिया कि संकट की इस घड़ी में विहिप के साथ ही सम्पूर्ण हिन्दू समाज उनके साथ प्राण-पण से खड़ा है तथा जहां जैसी आवश्यकता होगी हम सब मिलकर काम करेंगे।
आलोक कुमार के साथ विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक गुप्ता, सह-प्रमुख लक्ष्मण सिंह, विहिप दक्षिणी दिल्ली के अध्यक्ष दीपक खन्ना, मंत्री राधाकृष्ण, बजरंगदल सह-संयोजकअमित बेसोया तथा लाजपत नगर जिला अध्यक्ष करण कपूर भी उपस्थित थे।

विहिप अध्यक्ष ने इस्कॉन प्रमुख से मिलकर बांग्लादेश की स्थिति पर संवेदना व्यक्त की
विहिप अध्यक्ष ने इस्कॉन प्रमुख से मिलकर बांग्लादेश की स्थिति पर संवेदना व्यक्त की
  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई