पुणे: कार पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में IT इंजीनियर की हत्या

पुणे में महज कार पार्किंग को लेकर उपजे विवाद के चलते एक IT इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, एक टूरिस्ट कंपनी के तीन ड्राइवरों ने 39 वर्षीय इंजीनियर नेविले बाटलीवाला की हत्या की. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, पुणे के कोंडवा इलाके में यह वारदात हुई. नेविले दो साल पहले ही पुणे नौकरी करने आया था. शनिवार को ऑफिस की छुट्टी थी, इसीलिए वह घर की छत पर पार्टी कर रहा था. नेविले और उसके बंगले के पास ही स्थित एक टूरिस्ट कंपनी के ड्राइवर्स के बीच पिछले कई दिनों से कार पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था.

टूरिस्ट कंपनी के ड्राइवर नेविले के बंगले के सामने ही कार खड़ी कर देते थे, जबकि नेविले उन्हें ऐसा करने से मना करता रहता था. घटना वाले दिन शनिवार को जब टूरिस्ट कंपनी का ड्राइवर उनके बंगले से सटकर कार खड़ी करने लगा तो उस दिन भी नेविले ने उसे ऐसा करने से मना किया.

उस वक्त नेविले अपनी टेरेस पर पार्टी कर रहे थे. नेविले के मना करने पर ड्राइवर ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया. इस बीच टूरिस्ट कंपनी का मालिक और एक अन्य ड्राइवर भी अपनी-अपनी कार वहीं पार्क करने लगे. नेविले ने उन्हें भी मना किया.

इस पर तीनों ड्राइवर नेविले से बुरी तरह उलझ गए. तीनों ने पत्थर और लोहे की रॉड से नेविले की बुरी तरह पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल नेविले को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कोंडवा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मिलिंद गायकवाड़ के मुताबिक इस  मामले में टूरिस्ट कंपनी के मालिक यशवंत रास्कर और कंपनी के दो ड्राइवरों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

हालांकि मामले की पड़तला करने आजतक की टीम जब मौके पर पहुंची और आरोपियों के परिवार वालों से बात की तो उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों पर गलत आरोप लगाए गए हैं. गौरतलब है कि आरोपी का परिवार पीड़ित के बंगले के ठीक पीछे ही रहता है.

आरोपियों के परिवार वालों ने यह तो स्वीकार किया कि तीनों का कार खड़ी करने को लेकर नेविले के साथ झगड़ा हुआ था. हालांकि उनका यह भी कहना है कि नेविले घटना के समय शराब के नशे में था और गाली गलौज कर रहा था. झगड़े के बाद सभी अपने-अपने काम पर चले गए थे.

इसके बाद शाम में नेविले रेस्टोरेंट की तरफ जाता भी दिखाई दिया था. पुलिस ने बताया कि नेविले ने ही खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी थी और खुद ही अस्पताल में भर्ती हुआ था. अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई