आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज से रांची में शुरू

RSS : रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ यानी आरएसएस के अखिर भारतीय प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई है. 12 जुलाई से 14 जुलाई तक बैठक चलेगी. अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में देश भर से संघ की दृष्टि से 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता शामिल हैं. बैठक में संघ की कार्य योजनाओं पर चर्चा और समीक्षा हो रही है.

दरअसल, हर साल संघ की तीन महत्वपूर्ण बैठकें होती हैं. आज से शुरू बैठक में हाल में संपन्न प्रशिक्षण वर्ग समेत दूसरे विषयों और उनके क्रियान्वयन समेत संघ के सभी कार्य विभाग के कार्यों पर चर्चा हो रही है. बैठक के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत के देश भर में प्रवास के विषय पर भी चर्चा होगी. सुनील आंबेकर ने बताया कि वर्तमान में देशभर में 73,000 शाखाएं संचालित की जा रही हैं. आगामी शताब्दी वर्ष में देशभर के अंदर सभी मंडल स्तर तक कम से कम एक शाखा हो, इसकी योजना पर कार्य हो रहा है.

इसके अलावा नगरों में बस्ती तक संघ के सेवा कार्य, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पहुंच बनाने की कोशिश से जुड़ी योजना बनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि शारीरिक विभाग की ओर से इस वर्ष कई नए खेलों का निर्माण किया गया है जिन्हें शाखा स्तर तक पहुंचाया जाएगा. भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि 2025-26 शताब्दी वर्ष है. इन वर्षों में सामाजिक परिवर्तन के पंच उपक्रम को शाखा स्तर और समाज तक पहुंचाने की योजना बनाई जाएगी.

उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार की योजना को पूर्ण करने के लिए देश भर में 3000 कार्यकर्ता दो वर्ष का समय शताब्दी विस्तारक के रूप में दे रहे हैं. तीन दिवस की बैठक में समाज की सज्जन शक्ति को अपने साथ जोड़कर समाज परिवर्तन के लिए कैसे मिलकर काम हो, इसका भी विचार होना है. साथ ही सामाजिक जीवन के कई और विषयों पर भी चर्चा होगी.

क्षेत्रीय स्तर पर विस्तार और बदलाव

तीन दिवसीय इस अखिल भारतीय बैठक में संघ की ओर से कई राज्यों में कुछ बदलाव भी देखा जा सकता है. ऐसी संभावना है कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कुछ बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं. इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष हो सकते हैं.

चुनावी राज्यों की परिस्थितियों पर चर्चा

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि इस बैठक में संघ क्षेत्रीय स्तर पर कार्य योजना का विस्तार कर सकता है. कुछ संघ कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में भेजा जा सकता है. इससे पहले भी संघ अपने कार्यकर्ता स्वयंसेवक को सीधी राजनीति में भेज चुका है. बैठक आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों की परिस्थितियों और चुनौतियों पर चर्चा हो सकती है

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई