महाराष्ट्र में असली ‘शिवसेना’ बनकर उभरे उद्धव

लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र से जो नतीजे आ रहे हैं, वो चौंकाने वाले हैं. यूं तो पूरे देश में ही भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन की सीटें कम हुई हैं. लेकिन लोकसभा सीटों के हिसाब से सबसे बड़े दोनों राज्यों में बीजेपी गठबंधन को बड़ा नुकसान हुआ है. महाराष्ट्र में तो उद्धव ठाकरे असली ‘शिवसेना’ बनकर उभरे हैं. साल 2019 में एनडीए को उत्तर प्रदेश में कुल 64 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन इस बार यूपी में कुल 80 सीटों में से 36 पर ही आगे चल रही है. सबसे बड़ा फायदा INDIA गठबंधन को हुआ है. साल 2019 में जिस महागठबंधन को 15 सीटें मिली थी, उससे जुड़ी पार्टियों से बनी INDI गठबंधन को इस बार 42 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. यानी सबसे बड़े राज्य में NDA को कुल 28 सीटों का नुकसान हो रहा है. महाराष्ट्र में भी हालात ऐसे ही हैं.

साल 2019 में महाराष्ट्र में NDA ने कुल 41 सीटें जीती थीं, जिसमें भाजपा ने अकेले 23 सीटों पर परचम लहराया था. वहीं शिवसेना को 18 सीटों पर जीत मिली थी. ये वो शिवसेना थी, जिसके मुखिया उद्धव ठाकरे हुआ करते थे. लेकिन आपसी रंजिश की वजह उद्धव ठाकरे की शिवसेना और भाजपा में विवाद हुआ. दोनों के रास्ते अलग हो गए. बाद में एकनाथ शिंदे खुद शिवसेना प्रमुख बन गए. ऐसे में उद्धव ठाकरे को मजबूरी में अलग शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बनानी पड़ी. विवाद की वजह से उद्धव ठाकरे INDI गठबंधन का हिस्सा हुए. महाराष्ट्र की जनता ने भी उनका सपोर्ट किया, जिसकी वजह से इस बार उन्होंने मजबूती से वापसी की, जिसकी वजह से INDI गठबंधन को भी फायदा हुआ. पिछली बार UPA जहां 5 सीट पर सिमट गई थी, वहीं इस बार महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन (पुरानी UPA) को 28 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं.

ऐसा है पार्टीवाइज परफॉर्मेंस
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 12 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं, जबकि 2019 में 23 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस तरह भाजपा को 11 सीटों का नुकसान हो रहा है. वहीं, कांग्रेस को 2019 में 4 सीटें मिली थीं, जिसे अब 10 मिल रही हैं. यानी 6 सीटों का फायदा कांग्रेस को हो रहा है. इलेक्शन कमिशन के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) को 10 सीटों पर, एनसीपी (SP) को 8 सीटों पर, शिवसेना (शिंदे गुट) को 6 सीटों पर तथा एनसीपी (अजीत पवार) को 1 सीट पर जीतने का अनुमान है. वहीं, 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्यासी विशाल पाटिल हैं, जो पहले कांग्रेस पार्टी में हुआ करते थे. लेकिन गठबंधन के तहत जब सांगली की सीट शिवसेना (यूबीटी) के पास गई तो विशाल ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया और जीत के करीब हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई