चिलचिलाती गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद

उत्तर व मध्य भारत के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। मप्र में भी चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट पर तय समय से एक दिन पहले 30 जून को यानी आज दस्तक दे सकता है। पहले मौसम विभाग ने 31 मई तक केरल में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था। इसके बाद 15 जून तक दक्षिण-पश्चिमी मानसून के मप्र में पहुंचने की संभावना है। यानी अगले 17 दिन में मप्र के वासियों को झमाझम फुहारों के साथ गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।गौरतलब है कि इस बार मौसम विज्ञानियों ने मप्र में अच्छे मानसून की भविष्यवाणी की है। यानी जून का पहला पखवाड़ा समाप्त होते ही मप्र में झमाझम का दौर शुरू हो सकता है। भोपाल में 18 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

वैसे हवाओं का रुख बदलने के साथ अगले कुछ दिनों में तापमान में 02 से 03 डिग्री गिरावट के साथ लोगों भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल तो प्रदेश के अनेक हिस्सों में लू जैसे हालात हैं। बुधवार को दतिया व खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा व इन शहरों में तीव्र लू चली। इसके अलावा सतना, सीधी, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, नौगांव, टीकमगढ़ और दमोह में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा और इन शहरों में लू चली। वर्तमान में हिमाचल के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे हवाओं का रुख बदलने से गुरुवार से तापमान में कुछ गिरावट होने की उम्मीद है।
दिल्लीवालों को तीन दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भागों में गरज के साथ वर्षा होने और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और यहां के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के लिए सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था और अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा। आईएमडी ने जून में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में लू वाले दिनों की संख्या अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है।17 स्थानों पर तापमान 48 डिग्री के पार
महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में जून के महीने में आम तौर पर तीन दिन लू चलती है, लेकिन इस बार इन इलाकों में दो-चार दिन ज्यादा ऐसी स्थिति बन सकती है यानी इन इलाकों में चार से छह दिन भयंकर लू चलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जून में पूरे देश में अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। सोमवार को लोगों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ा, 17 स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

फलोदी देश का सबसे गर्म स्थान रहा
राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान में कम से कम आठ और स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। हरियाणा के सिरसा में पारा 48.4 डिग्री, दिल्ली के मुंगेशपुर में 48.8 डिग्री, पंजाब के बठिंडा में 48.4 डिग्री, उत्तर प्रदेश के झांसी में 48.1 डिग्री और मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 48.7 डिग्री तक पहुंच गया। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भी गर्मी का सामना करना पड़ा है। ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंडी में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई