‘नो बॉल’ ने आसान बनाई रहाणे की वापसी, लेकिन नहीं उठा पाए फायदा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी जिद को छोड़ते हुए रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. दो टेस्ट मैचों से बाहर बैठे अंजिक्य रहाणे से सभी को उम्मीदें थीं, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और महज 9 रन पर मोर्ने मोर्केल की गेंद पर एलबीडब्लू करार दे दिए गए.

किस्मत मेहरबान, लेकिन रहाणे नहीं उठा पाए फायदा

आपको बता दें कि रहाणे की वापसी के दौरान किस्मत भी उन पर मेहरबान थी. जब 49वें ओवर की चौथी गेंद पर वह विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे थे, लेकिन यह गेंद नो बॉल निकली. हुआ यूं कि कोहली जब आउट हुए तो भारत का स्कोर था 97 रन पर 3 विकेट था, इसके बाद रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए. 49वें ओवर में फिलेंडर की गेंद पर रहाणे को अंपायर ने विकेट के पीछे आउट दे दिया.

लेकिन टीवी रीप्ले में पता चला कि फिलेंडर ने लाइन क्रॉस दी और उनके जूते का कोई भी हिस्सा लाइन के पीछे नहीं है, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया और रहाणे को जीवनदान मिल गया लेकिन, रहाणे उसका फायदा नहीं उठा सके और 52वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे.

रहाणे को बाहर करने पर कोहली की हुई थी आलोचना

गौरतलब है कि केपटाउन और सेंचुरियन टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने मौजूदा फॉर्म का हवाला देते हुए अजिंक्य रहाणे पर रोहित शर्मा को तरजीह दी थी . लेकिन रोहित शर्मा ने दो टेस्ट की चार पारियों में मजह 78 रन बनाए . इस फैसले के बाद कप्तान कोहली की आलोचना भी हुई थी.

टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने और टीम इंडिया के सभी हथियार फेल होने के बाद हारकर जोहानिसबर्ग टेस्ट में कप्तान कोहली ने अजिंक्य रहाणे को मौका दिया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अजिंक्य रहाणे दूसरी पारी में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई